फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी को बेहोश कर नाजुक अंग में डाला ज्वलनशील पदार्थ

Thu, 27 Jul 2017 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Crime Scene
विज्ञापन
सरायममरेज इलाके के पूरे सदभावां गांव के रहने वाले एक युवक की हैवानियत से इंसानियत कांप गई। अवैध संबंधों में बाधा बनी पत्नी को उसने पहले बेहोश किया फिर उसके नाजुक अंग में कोई ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। खून से लथपथ युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मायके वालों को कई दिन बाद पता चला। बुधवार को पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और युवती के साथ हैवानियत की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। युवती को शहर के महिला अस्पताल में रिफर किया गया है।   
विज्ञापन

 थरवई थाना क्षेत्र के देवापुर कुहौना गांव के शंभूनाथ ने अपनी पुत्री संजू देवी की शादी 10 जून वर्ष 2015 में सरायममरेज थाना क्षेत्र के पूरे सदभावां गांव के हृदय नारायण के  बेटे सूरज के साथ किया था। आरोप है कि शादी के  पहले से ही सूरज का एक महिला सेे संबंध था।  इसी के चलते सूरज दहेज कम मिलने का आरोप लगाकर अपनी पत्नी संजू को आए दिन तरह-तरह से प्रताड़ित था। आरोप है कि 8 जुलाई को सूरज ने अपनी पत्नी संजू को नशीला पदार्थ खिला दिया और बेहोश होने पर उसके नाजुक अंग में ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया। संजू चीखने-चिल्लाने लगी।

खून बहने से उसकी हालत गंभीर हो गई। यह देख ससुरालियों ने बगैर मायके वालों को सूचना दिए ही एक प्राईवेट नर्सिंगहोम में भर्ती करा दिया जहां दिनों दिन उसकी हालत बिगड़ती गई। किसी के माध्यम से संजू के पिता को यह पता चला कि उनकी बेटी संजू अस्पताल में मौत से जूझ रही है। वह बुधवार दोपहर अस्पताल पहुुंचे। बेटी संजू ने पिता को रो रोकर सारी बात बताई। इस पर पिता उसे लेकर सरायममरेज थाने पहुंचे और सास सवारी देवी, जेठानी बाला देवी एवं पति सूरज के खिलाफ नामजद तहरीर दी। एसओ सरायममरेज ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ धारा 498 -ए 3/4 डीपी एक्ट तथा संजू से हैवानियत का मुकदमा दर्ज करते हुए उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रतापपुर में भर्ती कराया। डाक्टरों ने महिला की हालत गंभीर देख महिला चिकित्सालय इलाहाबाद रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें