फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व पार्षद के घर चोरी में तीन महिला समेत पांच गिरफ्तार

Thu, 28 Jul 2016 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
अतरसुइया पुलिस ने मीरापुर में पूर्व पार्षद हरीश त्रिपाठी के घर हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोरों में चार लोग एक ही परिवार के हैं, जबकि एक नाबालिग है। 
विज्ञापन


पूर्व पार्षद के घर की एसी बनने गई थी। इस बात की जानकारी उनके घर सफाई करने वाली महिला को थी। उसने यह बात अपने भाई आमिर को बताई। आमिर ने अपने एक दोस्त को बताया और चोरी की साजिश रच ली। रात में आमिर उसका नाबालिग साथी एसी की खिड़की के रास्ते घर में घुस गए। नगदी और लाखों का जेवर समेट ले गए। अतरसुइया पुलिस को जांच के दौरान शक हो गया था कि चोरी में किसी ऐसे शख्स ने मुखबिरी की है जिसका घर आना-जाना है।

पूछताछ के बाद एसओ अतरसुइया छानबीन में लगे थे। पुलिस मीरापुर की बेबी उसकी बेटी सलमा और भतीजी सीमा खान पर नजर रखने लगी। आमिर घर से गायब था। इस पर पुलिस ने बेबी, सीमा और सलमा को उठाकर पूछताछ की तो चोरी की बात कबूल ली। बुधवार सुबह पुलिस ने घेरेबंदी कर आमिर और उसके  दोस्त को दबोच लिया। उनकी निशानदेही पर पार्षद के घर चोरी गया लॉकेट, सोने की चेन समेत अन्य सामान बरामद हो गया। एसओ अतरसुइया ब्रजेश यादव ने बताया कि गिरोह का सरगना आमिर है। बेबी उसकी चाची है, जबकि सीमा बहन है। पुलिस के मुताबिक आमिर उसका नाबालिग दोस्त पहले भी चोरी के मामले में जेल जा चुके हैं। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि इलाके में हुई और चोरी की किसी वारदात में हाथ तो नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें