फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी से गुस्से में शहर, शोहदों की तलाश तेज

Sat, 05 Nov 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
allahabad
विज्ञापन
 रेड एफएम की आरजे निधि साहू के साथ छेड़खानी की घटना और उनके जॉब छोड़ने के फैसले की खबर अमर उजाला में छपी तो शहर के लोग और खासतौर पर लड़कियां-महिलाएं सन्न रह गईं। आरजे से छेड़खानी की घटना पर लोगों ने गुस्सा जताया। ऐसे में पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भी गंभीर हुए। सैकड़ों लोगों ने निधि को फोन, एसएमएस, फेसबुक पोस्ट पर कमेंट के जरिए हौसला बढ़ाया और कहा कि लड़कियों को उनके जैसा साहस रखना चाहिए तभी शोहदों से निजात मिलेगी। निधि ने भी साफ किया कि वह आरजे का काम करती रहेंगी।
विज्ञापन

आरजे निधि मंगलवार रात करीब 8.40 बजे रेडियो स्टेशन से निकलने के बाद घर जाते वक्त स्कूटी पर पत्थर गिरजाघर से आगे बढ़ीं तभी बाइक सवार तीन लड़कों ने उन्हें अश्लील शब्द बोलते हुए छेड़खानी की थी। निधि ने ललकारते हुए पीछा किया तो लड़के घबराकर भाग गए। निधि ने इस घटना के बारे में फेसबुक पर पोस्ट कर जॉब छोड़ने की बात लिखी और यह खबर शुक्रवार को अमर उजाला में छपी तो उनके प्रशंसक और पुलिस अधिकारी स्तब्ध हुए। डीएम संजय कुमार के आदेश पर महिला थाने की पुलिस ने जांच में तेजी लाई। पुलिस ने पत्थर गिरजाघर के पास सीसीटीवी कैमरे की फुटेज हासिल की जिसमें स्कूटी पर निधि और बाइक सवार तीन लड़के दिखे। मगर बाइक का नंबर या लड़कों का हुलिया नहीं दिखा। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस टीम को शक है कि लड़के सुलेमसराय और प्रीतमनगर तरफ के है। उधर ही खोजबीन की जा रही है।

निधि बोली-नहीं डरती मैं, करती रहूंगी काम
आरजे निधि ने इस घटना में सपोर्ट के लिए अमर उजाला का आभार जताया। निधि ने बताया कि शुक्रवार को दिन भर में सैकड़ों लोगों ने मोबाइल और रेडियो स्टेशन के नंबर पर फोनकर शोहदों को खदेड़ने का साहस दिखाने के लिए सराहा और कहा कि जॉब नहीं छोड़ना। इस पर निधि ने कहा कि मैं ऐसे लफंगों से डरती नहीं। बस यूं ही परेशान होकर बोल दिया था लेकिन मैं किसी के डर से जॉब नहीं छोड़ने वाली। बल्कि अब तो और बेधड़क होकर काम करूंगी। ऐसे शोहदों की ऐसी-तैसी। निधि ने अमर उजाला से कहा कि वह चाहती हैं कि लड़कियां सड़क पर घबराएं नहीं। कोई छेड़खानी या कमेंट करे तो शोर मचाकर उसे फटकारे। छेड़खानी करना वाला खुद घबराकर भागेगा। इग्नोर करने से उनकी हिम्मत बढ़ती है। निधि ने शुक्रवार शाम अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें कहा कि आरजे का काम करती रहूंगी, सिर्फ संडे की छुट्टी पर नहीं आऊंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें