फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस टीम पर फायर झोंक भाग निकले सफारी सवार

Mon, 13 Aug 2018 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
Firing
विज्ञापन
लगातार दो दिन से हो रही बमबाजी, फायरिंग की घटनाओं से कर्नलगंज में हड़कंप मचा ही था कि शनिवार रात बेखौफ बदमाशों ने शिवकुटी में सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया। यहां सफारी सवार बदमाश पुलिस की ईगल टीम पर फायर झोंककर भाग निकले। चर्चा रही कि एक होमगार्ड के पैर में गोली लगी है लेकिन, अफसर इंकार करते रहे। सिपाही की तहरीर पर अज्ञात में जानलेवा हमले समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


शिवकुटी में एमएनएनआईटी के पास यमुना गेट है। शनिवार देर रात करीब 1.00 बजे यहां पुलिस की ईगल टीम के सिपाही केदार सिंह यादव व एक होमगार्ड मौजूद थे। अचानक तेलियरगंज की ओर से तेज गति से काली रंग की सफारी आती दिखी। पुलिसकर्मियों ने रुकने का इशारा किया लेकिन चालक ने गति और बढ़ा दी। पुलिस टीम ने रोकने की कोशिश की तो सफारी में बैठे युवकों ने असलहे से फायरिंग शुरू कर दी। अचानक फायर होने से दहशत में आए पुलिसकर्मी पीछे हट गए। उधर, सफारी सवार ताबड़तोड़ गोलियां दागते हुए मजार तिराहे की ओर भाग निकले। चर्चा रही कि फायरिंग में एक गोली होमगार्ड के पैर में लगी और वह घायल हो गया। जबकि एक गोली लगने से वहां मौजूद कुत्ते की मौत हो गई।

वारदात की सूचना पर हड़कंप मच गया। सीओ के साथ ही एसपी सिटी बृजेश कुमार श्रीवास्तव भी पहुंच गए। आननफानन में वायरलेस पर सूचना प्रसारित कर नाकेबंदी की गई। शहर भर में  चेकिंग अभियान चलाया गया। हालांकि सफारी और उसमें सवार युवकों का कुछ पता नहीं चला। भोर में तीन बजे तक चेकिंग चलती रही। पुलिस अफसर फायरिंग की बात तो स्वीकार करते रहे लेकिन होमगार्ड के घायल होने की बात से उन्होंने इंकार कर दिया। सीओ कर्नलगंज आलोक मिश्रा ने बताया कि सफारीसवार बदमाशों ने फायरिंग की थी। सिपाही के घायल होने की बात गलत है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


रविवार देर शाम ईगल के सिपाही केदार सिंह यादव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। शिवकुटी पुलिस ने बताया कि सिपाही ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि देर रात वह एमएनएनआईटी के पास एक होमगार्ड के साथ मौजूद था। इसी दौरान सफारीसवारों ने फायरिंग की। इसमें एक गोली होमगार्ड की पैंट को छूते हुए निकल गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें