फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रॉपर्टी डीलर के घर लगी आग, गृहस्थी राख

Mon, 29 Jan 2018 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चार दिन पहले फर्नीचर व्यापारी के घर लगी आग की घटना अभी लोगों के जेहन से उतरी भी नहीं थी कि प्रॉपर्टी डीलर के घर लगी आग से एक बार फिर मुट्ठीगंज में हड़कंप मच गया। थाना क्षेत्र के  बांसमंडी में दोपहर में लगी आग से पूरी गृहस्थी राख हो गई। आग का कारण फिलहाल शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में ही आग पर काबू पा लिया। हालांकि ,तब तक  घर में रखा सारा सामान आग की भेंट चढ़ चुका था।
विज्ञापन


मुजफ्फर अली पुत्र मुशर्रफ अली मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र बांसमंडी में रहते हैं। वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते हैं। पुश्तैनी एक मंजिला मकान में वह ऊपर के तल पर दो कमरों में अपनी पत्नी ओर बेटे दिलशाद के साथ रहते हैं। नीचे भूतल पर भाई का परिवार रहता है, जो फर्नीचर कारोबारी हैं। इसी तल पर तख्त, दरवाजे आदि बनाने का काम भी होता है। मुजफ्फर ने बताया कि रविवार को वह किसी काम से सिविल लाइंस गए थे। बेटा भी कहीं बाहर गया था और पत्नी लाइन शाह बाबा की मजार पर गई थीं। नीचे परिवार के अन्य लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे।

दोपहर करीब साढ़े तीन बजे परिवार के लोगों ने ऊपर के कमरे से धुआं उठते देखा तो होश उड़ गए। वे भागकर मौके पर पहुंचे तो देखा। उन्होंने फौरन फायरब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी। खबर पाकर मुुजफ्फर और उनकी पत्नी भी पहुंचे। थोड़ी देर में फायरब्रिगेड पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग बुझाई जा सकी। हालांकि तब तक गृहस्थी का सारा सामान राख हो चुका था। मुजफ्फर ने बताया कि टीवी, फ्रिज, कपड़े समेत अन्य सामान जल गए। घटना में लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। खास बात यह है कि चार दिन पहले ही मुजफ्फर के पड़ोस में रहने वाले देर रात फर्नीचर कारोबारी अमित जैन के घर में भी आग लग गई थी। इसमें लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया था। उस घटना में भी आग का कारण शॉर्ट सर्किट केतौर पर सामने आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें