फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में छापा, फिर मिले चाकू, कैंडी ब्लेड

Fri, 12 Dec 2014 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल जेल नैनी में शुक्रवार रात डीएम और एसएसपी ने छापा मारा तो खलबली मच गई। आठ थानों की पुलिस और कई सीओ के साथ डीएम तथा एसएसपी ने तलाशी ली तो जेल में चाकू, कैंची, ब्लेड, चम्मच के साथ ही नशे के सामान भी मिले। इन सभी वस्तुओं को जब्त कर नैनी थाने की पलिस को सौंप दिया। इसके पहले भी कई बार छापेमारी में औजार और नशीले पदार्थ मिले लेकिन जेल अफसर लापरवाह बने हुए हैं।
विज्ञापन


डीएम भवनाथ सिंह और एसएसपी दीपक कुमार रात करीब पौने आठ बजे एसपी सिटी राजेश यादव, ट्रेनी आईपीएस सचींद्र पटेल, सीओ प्रथम राधेश्याम राय, सीओ वीरेंद्र कुमार और आठ थानों की फोर्स के साथ नैनी सेंट्रल जेल पहुंच गए। पुलिस अफसरों ने करीब डेढ़ घंटे तक जेल की सभी बैरकों की तलाशी ली। बाहर निकलने पर अफसरों ने बताया कि बैरकों में चाकू, कैची, ब्लेड, सिगरेट, गुटखा, लाइटर मिले हैं। लाइटर को खतरनाक औजार में बदल दिया गया था। जेल के भीतर चाकू, कैंची, ब्लेड, सिगरेट, गुटखा की मौजूदगी गंभीर है। जेल प्रशासन को चौकसी बरतने को कहा गया है। इसके पहले भी जब भी छापा मारा गया जेल में ऐसी बरामदगी होती रही है। मोबाइल फोन भी जेल में मौजूद हैं मगर अफसर बेफिक्र हैं। सेंट्रल जेल के वरिष्ठ जेल अधीक्षक अंबरीष गौड़ ने डीएम से बंदियों के इलाज में हो रही दिक्कतों को बताते हुए व्यवस्था की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें