इलाके के पीडब्ल्यूडी मोड़ क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर एक मनबढ़ ने पत्थर से वार कर महिला का सिर फोड़ दिया। हीलाहवाली के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
चिंतामनी तिवारी अपनी पत्नी आशा देवी (30) के साथ मोड़ पर स्थित रहवासी क्षेत्र में रहते हैं। शुक्रवार की दोपहर चिंतामनी घर पर नहीं थे। उसी दौरान सूर्यनाथ सिंह (55) वहां पहुंचा और किसी बात को लेकर विवाद कर बैठा।
आशा ने विरोध किया तो उसने पत्थर से वार कर उसका सिर फोड़ दिया। खबर पाकर पहुंचे चिंतामनी, पत्नी को लेकर थाने पहुंचे, जहां मेडिकल कराकर आने की बात कह लौटा दिया गया।
हालांकि कुछ लोगों के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।