फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की आंखों के सामने यमुना में समा गया मासूम

Sat, 09 Apr 2016 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 करेली के करेलाबाग इलाके में शुक्रवार को एक हादसे में पांच वर्षीय किशोर पिता की आंखों के सामने यमुना में समा गया। बेटे को बचाने का पिता ने भरसक प्रयास किया। लेकिन यमुना की लहरों के आगे पिता बेटे को बचाने की कोशिश में हार गया। तीन घंटे बाद शव को यमुना से बाहर निकाला गया। सूचना पर करेली पुलिस पहुंची। पंचनामा के बाद मासूम का शव परिजनों को दे दिया गया। इस घटना को जिसने भी सुना उसकी रूह कांप गई।
विज्ञापन


करेलाबाग का अजय निषाद मल्लाह है। शुक्रवार को करेलाबाग यमुना घाट पर मछली मारने गया था। वह नाव पर बैठकर मछली मार रहा था। बगल में पांच वर्षीय मासूम साजन खेल रहा था। अचानक खेलते-खेलते वह यमुना में गिर गया। यह देखकर पिता अजय भी यमुना में कूद पड़ा। बेटे को यमुना के गहराई में बेटे को खोजने लगा। लेकिन उसका प्रयास नाकाफी साबित हुआ। पांच साल के बच्चे यमुना में डूबने की घटना से घाट पर खलबली मच गई। घाट पर भीड़ जुट गई। देर शाम बच्चे को शव को खोजने में सफलता मिली। बेटे का शव देखकर मां-बाप का रोकर बुरा हाल है। घरवालों ने घाट किनारे उसे दफना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें