फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर में हर तरफ की शोहदों की धरपकड़

Sun, 06 Nov 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
इलाहाबाद। आरजे निधि साहू से छेड़खानी की घटना के बारे में अमर उजाला में छपी खबरों से मची हलचल के बीच पुलिस ने भी शोहदों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया है। शनिवार शाम शहर में दो घंटे तक चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस बल ने खासतौर से कम उम्र के लड़कों को ही घेरा जो बाइक पर बेवजह घूमते और अश्लील हरकत या छेड़छाड़ करते हैं। इस दौरान 35 लड़कों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया।
विज्ञापन


इधर छेड़खानी की बढ़ी घटनाओं और आरजे निधि के साथ हुए वाकये के बाद पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है। ऐसे में एसएसपी शलभ माथुर ने शनिवार को शहर और देहात के सभी थानों की पुलिस को नाका लगाकर चेकिंग का आदेश दिया। चेकिंग में खासतौर से 15 से 30 साल के ऐसे लड़कों को रोकने के लिए कहा गया जो नशा करने के बाद बेवजह बाइक पर घूमते और लड़कियों-महिलाओं पर छींटाकशी या अशलील हरकत करते हैं।

अभियान में एसपी ट्रैफिक निहारिका शर्मा, सीओ ट्रैफिक अलका भटनागर और ट्रैफिक पुलिस की कई टीम भी शमिल रही। एसएसपी ने बताया कि छेड़खानी पर काबू पाने और महिला सुरक्षा के लिए इस विशेष अभियान के दौरान पांच सौ से ज्यादा बाइक सवार लड़कों को रोका गया। उनमें 35 लड़कों का दफा 34 पुलिस एक्ट में चालान किया या। बाकी लड़कों को चेतावनी देकर छोड़ा गया कि अब बेवजह सड़क पर दिखे तो गिरफ्तार कर हवालात में बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


महिला सुरक्षा अभियान के तहत अब पुलिस चिन्हित शोहदों की निगरानी भी करेगी। एसएसपी ने बताया कि छेड़खानी और अश्लील हरकत के वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ ही जेल से छूटे ऐसे आरोपियों की निगरानी का फैसला किया गया है। इसके अलावा शहर के प्रमुख भीड़ वाले स्थानों, गर्ल्स कॉलेज, बाजारों तथा सुनसान स्थानों पर पुलिस की गश्त बढ़ाने के साथ ही सादे कपड़ों में महिला-पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। अगले कुछ दिनों में कई गर्ल्स स्कूल-कॉलेज में पुलिस अफसर कार्याशाला कर छात्राओं को शोहदों से निपटने के बारे में जागरूक करेंगे। छात्राओं और महिलाओं के बीच वूमेंस हेल्पलाइन नंबर 1090 के बारे में प्रचार किया जाएगा ताकि वे सूचना देकर पुलिस की मदद ले सकें।

अमर उजाला की खबर और डीजीपी के आदेश के चलते पुलिस ने छेड़खानी करने वाले अज्ञात तीन लड़कों की तलाश में तेजी ला दी है। एसपी सिटी विपिन टांडा खुद कार्रवाई की निगरानी कर रहे हैं। धूमनगंज इलाके में खासतौर से चौफटका. सुलेमसराय, प्रीतम नगर इलाके में बाइक सवार दर्जन भर से ज्यादा लड़कों को पुलिस ने रोका, पूछताछ की और उनकी फोटो खींची ताकि आरजे निधि से उनकी शिनाख्त कराई जा सके। पुलिस हाईकोर्ट से सुलेमसराय तक  कुछ और सीसीटीवी कैमरों की घटना वाली रात की फुटेज देख रही है ताकि लड़कों की बाइक का नंबर मिल सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें