फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दशहरा मेला में छेड़खानी पर जमकर मारपीट

Wed, 26 Oct 2016 02:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
सरगम के दशहरा मेले में सोमवार रात जमकर मारपीट हुई। युवकों ने एक दूसरे को जमकर पीटा। जिससे मेले में भगदड़ मच गई। तमाम महिलाएं चोटहिल हो गईं। झगड़ा चौकियों के आमने सामने होने पर शुरू हुआ। इसके बाद बल्लियां टूट गईं। राड फूटने से अंधेरा छा गया। इस दौरान छेड़खानी शुरू हो गई। जिस पर बवाल हुआ। पुलिस की लापरवाही पर रोशनी कमेटी ने नाराजगी जताई तो इंस्पेक्टर का पारा गरम हो गया। जिस पर इंस्पेक्टर और रोशनी कमेटी में तूतू-मैंमैं हो गई। काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। 
विज्ञापन


जनसेवा समिति रामलीला कमेटी की ओर से नई बाजार सरगम में रामलीला का मंचन हो रहा है। रात में रावण दहन हुआ। इसके बाद राम दल के साथ कई चौकियां निकलीं। दशहरा का मेला होने की वजह से भारी भीड़ थी। आधी रात को एक दुकान के पास दो चौकियां आमने सामने हो गईं। यहां तैनात सिपाही नदारद थे। चौकियों के पदाधिकारी एक दूसरे को चौकी पीछे करने के लिए कहने लगे। जिस पर विवाद शुरू हो गया। दोनों चौकियां क्रास होने लगीं। इस दौरान चौकियों से धक्का लगने से रोड किनारे लगीं बल्लियां टूट गईं।

बल्लियों के टूटने से उसमें लगे राड फूट गए। चारों ओर अंधेरा फैल गया। इधर, चौकी के पदाधिकारियों के विवाद हो रहा था कि उधर, किसी ने छेड़खानी कर दी। जिस पर हंगामा शुरू हो गया। मारपीट होने लगी। लोग एक दूसरे से भिड़ गए तो भगदड़ मच गई। कई महिलाएं गिर कर घायल हो गईं। मेला होने के बाद भी इंस्पेक्टर मौजूद नहीं थे। सूचना पर इंस्पेक्टर पहुंचे तो पुलिसिया रौब गांठने लगे। जिस पर इंस्पेक्टर की रोशनी कमेटी के लोगों से बहस हो गई। जमकर तूतू-मैंमैं शुरू होने के बाद कुछ लोगों ने बीच बचाव किया। इसके बाद चौकियां निकलीं। पुलिस की लापरवाही से काफी देर तक वहां अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें