फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूल्यांकन के दौरान गिरा पंखा, परीक्षक का सिर फटा

Mon, 04 Apr 2016 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की कापियों के मूल्यांकन के दौरान सीएवी इंटर कॉलेज में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब कक्ष संख्या आठ में सीलिंग फैन गिर गया। इसकी चपेट में आकर बच्चा राम यादव इंटर बाबूगंज के हिंदी के शिक्षक रविशंकर का सिर फट गया। शिक्षक रविशंकर इंटरमीडिएट हिंदी की कॉपी जांच रहे थे। जिस समय पंखा गिरा उस दौरान उस कक्ष में 15 से 20 शिक्षक कापियों का मूल्यांकन कर रहे थे। पंखा गिरते ही अफरा-तफरी मच गई। दूसरे कक्षों में मूल्यांकन कर रहे शिक्षक भी भागकर कक्ष संख्या आठ में पहुंच गए। उन्होंने स्कूल प्रशासन के खिलाफ आवाज उठानी शुरू कर दी। इसी दौरान पहुंचे प्रधानाचार्य रामदास यादव ने तत्काल घायल शिक्षक को स्वरूपरानी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा, वहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पंखा गिरने के बाद से सीएवी इंटर कॉलेज में मूल्यांकन कार्य प्रभावित रहा। शिक्षकों ने व्यवस्था को लेकर नाराजगी दिखाई पड़ी।
विज्ञापन

सीएवी इंटर कॉलेज की ऊंची सीलिंग में पुराने जमाने के पंखे लगे हैं। इन भारी भरकम पंखों की रिपेयरिंग नहीं होने से यह फंस-फंस के चल रहे हैं। मूल्यांकन के दौरान जब शिक्षकों ने इन पंखों को चलाया तो यह उन्हीं पर गिर पड़े। शिक्षकों ने केंद्र व्यवस्थापक एवं जिला विद्यालय निरीक्षक से व्यवस्था ठीक किए जाने की मांग की है। माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश पांडेय, ठकुराई गुट के प्रदेश मंत्री लालमणि द्विवेदी सहित अनेक शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक से व्यवस्था ठीक करने की मांग की है। इस बारे में जिला विद्यालय निरीक्षक से बात करने पर पता चला कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें