छात्रा का कहना है कि जानबूझ कर उसका अपहरण करवाया गया।
कौड़िहार बाजार के लापता क्षेत्र पंचायत सदस्य और कारोबारी श्याम जी केशरवानी रविवार भोर खुद ही नैनी में एग्रीकल्चर पुलिस चौकी पहुंच गए। नैनी पुलिस ने कारोबारी के मिलने की खबर नवाबगंज पुलिस को दी। तब घरवाले और नवाबगंज पुलिस पहुंची। पुलिस कारोबारी से पूछताछ की। नवाबगंज पुलिस घटना की सच्चाई जानने में जुटी है। पूछताछ में पता चला है कि कारोबारी का रास्ते से मार्शल सवार आधा दर्जन बदमाशों ने अगवा कर अचेत कर दिया। इसके बाद उनके पास मौजूद पौने दो लाख रुपये लूटने के बाद यमुनापार इलाके में छोड़ कर भाग निकले। जब कारोबारी को होश आया तो वह पुलिस चौकी पहुंचे।
कौड़िहार बाजार के श्यामजी केशरवानी किराना कारोबारी है। वह क्षेत्र पंचायत सदस्य है। शुक्रवार दोपहर वह सामान खरीदने के लिए अप्पे में बैठकर शहर के लिए चले लेकिन देर रात तक घर नहीं पहुंचे। कारोबारी के घर न पहुंचने की सूचना परिजनों ने नवाबगंज पुलिस को दी। परिजनों ने शक जताया कि पंचायत चुनाव में उनकी कुछ लोगों से विवाद हुआ था। परिजनों ने अपहरण का भी शक जताया। नवाबगंज पुलिस छानबीन कर रही थी। तमाम छानबीन के बाद पुलिस को भी कुछ पता नहीं चल रहा था। रविवार सुबह नैनी पुलिस ने फोनकर कारोबारी एग्रीकल्चर पुलिस चौकी पहुंचने की जानकारी दी तो नवाबगंज पुलिस ने राहत की सांस ली।
श्यामजी ने बताया कि वह शहर में मिश्र भवन चौराहे के पास रामबाग जाने के लिए अप्पे से उतर गए। वहां मार्शल वाले ने रामबाग के लिए बैठा लिया। रास्ते में कई अन्य युवक आ गए। इसके बाद चलती मार्शल में कारोबारी को नशीली वस्तु सुंघाकर अचेत कर दिया। इसके बाद बदमाशों ने श्याम जी से पौने दो लाख रुपये लूट लिए। शनिवार रात कारोबारी को यमुनापार इलाके में सूनसान स्थान पर छोड़कर भाग निकले। रविवार भोर में श्यामजी एग्रीकल्चर पुलिस चौकी पहुंचे। सूचना पर कारोबारी के घरवालों के साथ एग्रीकल्चर चौकी पहुंची नवाबगंज पुलिस श्यामजी से पूछताछ के बाद जांच में जुटी है कि कारोबारी कहानी में कितनी सच्चाई है।
कारोबारी के अगवा किये जाने की खबर को लेकर कौड़िहार बाजार के व्यापारियों में सुबह से काफी नाराजगी दिखी। सुबह जब श्यामजी केसरवानी के मिलने की खबर मिली तो भारी संख्या में व्यापारी नवाबगंज थाने पहुंच गये। शनिवार की देररात विधायक अंसार अहमद, प्रमुखपति कुंदन यादव, जिला पंचायत सदस्य रणधीर यादव कारोबारी के घर पहुंचे और हालचाल लिया।