फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवान की सर्विस रिवॉल्वर छीनने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 08 Aug 2018 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
pistol
विज्ञापन
खीरी के बहरैचा में विक्रम चालक की मौत के बाद हुए बवाल में पीआरवी पर तैनात दीवान की सर्विस रिवॉल्वर छीनने का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। खीरी पुलिस ने उसे व उसके साथी को मंगलवार को कौंदी पुल के पास से पकड़ा।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि 10 जून को खीरी के बहरैचा निवासी विक्रम चालक जगजाहिर(40) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। घरवालों का आरोप था कि रास्ते में विक्रम पलट गया था, जिस पर कुछ लोगों ने उसे जमकर पीट दिया था। इससे उसे गंभीर चोटें आईं थी। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे थाने ले गई और कुछ देर बाद छोड़ दिया। घर पहुंचने के बाद उसकी मौत हो गई थी।

इसके बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर बवाल किया था। चक्काजाम के दौरान पहुंचे पीआरवीकर्मियों को पीटने के साथ ही दीवान गोविंद यादव की सर्विस रिवॉल्वर भी छीन ली गई थी। पुलिस ने बाद में रिवॉल्वर बरामद कर करीब सात लोगों को पकड़ा भी था। मंगलवार को मामले का मुख्य आरेापी संतोष सिंह निवासी लेड़ियारी व उसका साथीर निशांत शुक्ला निवासी खीरी कौंदी पुल से गिरफ्तार कर लिए गए। उनके पास से तमंचा व कारतूस के साथ ही खोखा व एक मोटरसाइकिल भी बरामद ह्रुइ। पुलिस का कहना है कि पकड़े जाने से पहले भागने की कोशिश करते हुए दोनों ने फायर भी किया। एसएसपी ने बताया कि 16 जुलाई को संतोष पर 20 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था। उस पर खीरी व अन्य थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। इसके साथ ही वह खीरी में ही स्थित शस्त्र भंडार में हुई लूट के मामले में भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें