फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जन पुल पर दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

Mon, 30 Jan 2017 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
तेलियरगंज इलाके में कर्जन गंगा पुल पर शनिवार आधी रात दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार की बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकरा गई। राहगीरों की सूचना पर शिवकुटी पुलिस पहुंची। घायल युवक को एसआरएन ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गोविंदपुर निवासी मुनव्वर हुसैन टेंपो चालक हैं। उनके दो बेटों में छोटा मोहम्मद आरिफ (21) एसी मैकेनिक था। वह शनिवार रात बाइक से फाफामऊ गया था। रात लगभग डेढ़ बजे वह घर लौट रहा था। कर्जन पुल पर सामने से आ रही एक अन्य बाइक और आरिफ की बाइक में टक्कर हो गई। आरिफ की बाइक टक्कर के बाद रेलिंग से टकरा गई। हादसे के बाद मोहम्मद आरिफ सड़क पर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा बाइक भाग निकला।

राहगीरों की सूचना पर शिवकुटी पुलिस पहुंची। घायल आरिफ को पुलिस एसआरएन ले गई। जहां डॉक्टरों ने आरिफ को मृत घोषित कर दिया। आरिफ के पास मिले मोबाइल से पुलिस ने घरवालों को सूचना दी तो रोते-कलपते परिजन एसआरएन पहुंचे। मां शहनवाज और भाई आमिर का रोकर बुरा हाल है। आरिफ अविवाहित था। शिवकुटी पुलिस के मुताबिक आरिफ ने हेलमेट नहीं पहना था। हेलमेट पहना होता तो उसकी जान बच सकती थी। हादसे में आरिफ के सिर में गंभीर चोट आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें