फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैनाल की लिफ्ट से गिरकर कर्मचारी की मौत

Wed, 17 Feb 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
हंडिया के चिहुनी पंप कैनाल के लिफ्ट से गिरकर एक कर्मचारी की मौत हो गई। वह कैनाल की मशीन में आई खराबी को ठीक करने जा रहा थे। तभी वह हादसे का शिकार हो गए। साथी कर्मचारी इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। रास्ते में उनका दम टूट गया।
विज्ञापन


मिर्जापुर में अहरौरा थाने के सेमरा मुढ़ौरा गांव का छोटे लाल (46) चिहुनी पंप कैनाल पर बतौर मैकेनिक तैनात था। सुबह कैनाल की मशीन में कुछ खराबी आ गई थी। जिसे वह ठीक करने के लिए छोटे लाल लिफ्ट से नीचे जा रहे थे। अचानक वह नीचे गिर गए। साथियों ने उसे गिरते देखा तो खलबली मच गई। उसे बाहर निकाला गया तो वह खून से लथपथ थे। साथी उन्हें लेकर अस्पताल भागे। जहां डॉक्टरों ने छोटेलाल को मृत घोषित कर दिया। छोटेलाल के मौत की खबर घरवालों को मिली तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें