फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किया विवाहिता से गैंगरेप

Tue, 12 May 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनापार के मेजा इलाके में एक दलित महिला ने आरोप लगाया है कि सोमवार भोर में वह अपने बच्चों संग सो रही थी तभी दो लोगों ने घर में घुसकर उसके साथ बलात्कार किया। उसके मुंह में आरोपियों ने कपड़ा ठूंस दिया था। वे दोनों जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भाग गए। पति के आने पर उसने पड़ोस के दोनों लोगों की शर्मनाक करतूत बताई। फिर मेजा थाने में जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन



इस 30 वर्षीय दलित महिला का पति रविवार को कहीं शादी में गया था। वह अपने दो पुत्रों और बेटी के साथ कच्चे घर में सोई थी। महिला का आरोप है कि सोमवार भोर में करीब चार बजे वह सो रही थी तभी दरवाजा खुला पाकर उसके पड़ोस में रहने वाले राजेश और छोटके सोनकर घर में घुस आए। उन दोनों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ बलात्कार किया। मनमानी करने के बाद घर से निकलते वक्त उन दोनों ने धमकी दी कि इस बारे में किसी से जिक्र किया तो पति और बच्चों समेत जान से मार दिया जाएगा। पति के घर आने पर उसने घटना की जानकारी दी। दोपहर में महिला ने मेजा थाने में जाकर पुलिस को तहरीर दी। एसओ मेजा सुरेश सैनी ने बताया कि जांच और दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें