फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटेक में प्रवेश दिलाने के नाम पर मिर्जापुर के पांच छात्रों से ठगी

Fri, 19 Dec 2014 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
 नैनी के एक संस्थान में बीटेक में प्रवेश दिलाने के नाम पर मिर्जापुर के पांच छात्रों को ठग लिया गया। मिर्जापुर के ही एक युवक ने प्रवेश के नाम पर सभी से एक-एक लाख रुपये ले लिए। न तो छात्रों को प्रवेश मिला, न ही रुपये वापस मिले। छात्रों ने मध्यस्थता कराने वाले युवक को बृहस्पतिवार को दरभंगा स्थित घर से दबोच लिया और जार्जटाउन थाने की पुलिस को सौंप दिया। रुपये लेने वाला युवक अब तक पुलिस के हाथ नहीं आ सका है।
विज्ञापन


मिर्जापुर जिगना के प्रशांत कुमार सिंह के मुताबिक कुछ माह पूर्व नैनी स्थित संस्थान में जब वह प्रवेश फार्म लेने गया था तो उसकी मुलाकात मिर्जापुर के विपिन शुक्ला से हुई थी। उसने कहा था कि संस्थान में उसका मित्र प्रवेश सिंह दाखिला दिलवा सकता है। इसके लिए एक लाख रुपये देने होंगे। प्रवेश भी मिर्जापुर के जिगना का रहने वाला है। प्रशांत ने खुद तो एक लाख रुपये उसे दिए ही, अपने चार दोस्तों से भी एक-एक लाख रुपये दिलवा दिए। इसके बाद प्रवेश से संपर्क टूट गया। विपिन भी रुपये वापस दिलाने में आनाकानी करने लगा। परेशान पांचों छात्र विपिन की खोज में जुटे थे। पता चला कि विपिन किराए का कमरा लेकर दरभंगा में रहता है। बृहस्पतिवार को छात्र विपिन के दरभंगा स्थित घर पहुंच गए। उसे पकड़कर छात्र सीओ कर्नलगंज के पास गए। वहां से सभी को जार्जटाउन थाने भेज दिया गया। छात्र कांग्रेस नेता विरेंद्र सोनकर और सीएमपी के छात्र नेता पवन मिश्रा के साथ थाने पहुंचे। विपिन और प्रवेश के खिलाफ प्रशांत ने तहरीर दे दी है। एसओ जार्जटाउन विनोद यादव ने बताया कि विपिन से पूछताछ की जा रही है। आरोप सही मिलने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें