फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहपाठी ने छात्रा को प्रेम जाल में फंसा लाखों ऐंठे

Mon, 12 Nov 2018 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
विज्ञापन
रिप्पल फर्जावाड़ा
विज्ञापन
खुल्दाबाद में 12वीं की छात्रा को उसके ही सहपाठी द्वारा पहले प्रेम जाल में फंसाया गया, फिर छात्रा को ब्लैकमेल कर लाखों रुपये व कीमती जेवर ऐंठ लिए। मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने छात्रा के साथ पढ़ने वाले तीन छात्रों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन


चकिया निवासी छात्रा के पिता व्यवसायी हैं। वह क्षेत्र के एक स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती है। शनिवार दोपहर अचानक छात्रा गायब हो गई। परिजनों ने बहुत तलाश की लेकिन वह नहीं मिली। शाम को एक परिचित ने उसे स्टेशन पर देखा। वजह पूछने पर छात्रा रोने लगी। उसने बताया कि उसकी ही क्लास में पढ़ने वाला छात्र उसे ब्लैकमेल कर रहा है। बताया कि उसका क्लास के एक लड़के से अफेयर है। इस बात की जानकारी घरवालों को देने की धमकी देकर ही आरोपी उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इसी से परेशान होकर वह भागने के लिए घर से निकलकर स्टेशन पर पहुंची थी। सूचना पर घरवाले भी पहुंच गए। इसके बाद पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोपी छात्र के साथ ही बेटी के ब्वॉयफ्रेंड व एक अन्य छात्र के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने तहरीर में आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को ब्लैकमेल कर 5 से 6 लाख रुपये व करीब तीन लाख रुपये के जेवर वसूले गए। पुलिस का कहना है कि मुकदमा लिखकर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें