फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइंस में दो गुटों में मारपीट, हंगामा

Fri, 13 May 2016 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
क्राइम
विज्ञापन
सिविल लाइंस बस अड्डे के पास बृहस्पतिवार आधी रात दो गुटों के जमकर मारपीट हुई। मारपीट की सूचना पर पहुंचे पीसी के सिपाहियों ने एक लड़के को दबोचकर पुलिस की गाड़ी बैठा लिया। यह देखकर इधर-उधर मौजूद उसके आधा दर्जन साथी आ गए और सिपाहियों से भिड़ गए। पुलिस वालों से धक्का-मुक्की कर खदेड़ दिया फिर साथी को गाड़ी से नीचे उतार लिया। इस बीच सूचना पर पहुंची कई थानों की फोर्स ने घेरेबंदी कर दो युवकों को पकड़कर थाने ले गई।
विज्ञापन


सिविल लाइंस बस अड्डे के पास बृहस्पतिवार अल्लापुर के लड़कों का हॉस्टल के कुछ छात्रों से विवाद हुआ था। इस बात को लेकर दोनों गुटों के बीच खुन्नस चल रही थी। बृहस्पतिवार आधी रात लोहिया चौराहे के पास दोनों गुट आमने-सामने हो गए। उनके बीच मारपीट होते देख चौराहे पर भगदड़ मच गई। दोनों गुटों के बीच ईंट-पत्थर चलने लगे। एक स्कूटी में तोड़फोड़ की गई। मारपीट की सूचना पर बस अड्डे पर खड़ी पुलिस की पीसी गाड़ी आ गई।

पुलिस के पहुंचने पर मारपीट कर रहे लड़के भाग निकले। एक लड़के पुलिस ने दबोच कर गाड़ी में बैठा लिया। यह देखकर उसके साथी आ गए और पुलिस वालों से धक्कामुक्की कर साथी को नीचे उतार कर पुलिस को खदेड़ दिया। सूचना पर सीओ आलोक मिश्र और इंस्पेक्टर महेश पांडेय मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घेरेबंदी कर दो लड़कों को पकड़ लिया और थाने ले गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें