फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइंस में सरेराह हाथ पकड़ छात्रा को खींचा, बमबाजी

Thu, 17 Nov 2016 01:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
सिविल लाइंस के टीबी सप्रू मार्ग स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार शाम एक शिक्षण संस्थान की छात्रा को सहपाठी संग देख भड़के युवक ने साथियों को बुलाकर जमकर बवाल काटा। रेस्टोरेंट के बाहर निकलते ही युवक लड़की को हाथ पकड़कर खींचने लगा। विरोध पर हमलावरों ने छात्रा और उसके सहपाठी की पिटाई की। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो हमलावर बमबाजी करते हुए भाग निकले। बम चलने से लोग दहशत में आ गए। खबर पाकर सिविल लाइंस पुलिस पहुंची। पुलिस छात्रा और उसके साथी को थाने ले गई लेकिन उन्होंने तहरीर नहीं दी।
विज्ञापन


एक  शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाली 20 वर्षीया युवती शाम को अपने सहपाठी के साथ सिविल लाइंस के टीबी सप्रू मार्ग स्थित एक रेस्टोरेंट में आई थी। वे दोनों रेस्टोरेंट से बाहर निकले और पैदल चौराहे की तरफ जा रहे थे। तभी एक युवक आया और छात्रा का हाथ पकड़ कर खींचने लगा। लड़की ने हाथ छुड़ाने का प्रयास किया तो वह मारपीट करने लगा। उनके बीच कहासुनी हो रही थी, तभी युवक के कुछ साथी भी आ गए। वे लड़की और उसके साथी को पीटने लगे। सड़क पर लड़की और उसके साथी को पिटते देख आसपास के लोग दौड़े।

हमलावर भीड़ जुटते देख बमबाजी करते हुए भाग निकले। छर्रा लगने से दो लोग मामूली रूप से जख्मी हो गए। बम धमाके से इलाके में दहशत फैल गई। खबर पाकर सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ के बाद पुलिस छात्रा और उसके साथी को थाने ले गई लेकिन वे तहरीर देने को तैयार नहीं हुए। बताया जा रहा है कि फसाद करने वाला युवक भी लड़की के साथ पढ़ता है। युवती को दूसरे लड़के साथ देखने के बाद भड़का था। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अरुण त्यागी ने बताया कि छात्रा को रेस्टोरेंट में दूसरे लड़के साथ देखने के बाद झगड़ा हुआ। बमबाजी की बात नहीं सामने आई है। युवती और उसके साथी ने तहरीर देने से इंकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें