फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबियों ने साइबर कै फे में की तोड़फोड़, मारपीट

Sun, 31 Jan 2016 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सलोरी इलाके में शुक्रवार रात शराबियों ने एक साइबर कै फे में तोड़फोड़ की और नगदी उठा ले गए। दुकान मालिक की सूचना पर कर्नलगंज पुलिस पहुंची। पुलिस अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट लिखकर जांच कर रही है। 
विज्ञापन

ओम गायत्रीनगर के अभिषेक का ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज के पास स्टूडेंट साइबर कै फे है। शुक्रवार रात अभिषेक साइबर कैफे पर बैठकर काम कर रहा था। तभी एक बाइक पर दो युवक शराब के नशे में धुत वहां पहुंचे और उनकी बाइक दुकान के सामने बंद हो गई। वे इतना धुत थे कि वहीं गिर पड़े। यह देखकर अभिषेक बाहर निकला और दोनों को शराब न पीने को लेकर समझाने लगा। 
इस बात पर अभिषेक की दोनों युवकों से कहासुनी होने लगी। कहासुनी के बाद उस समय तो दोनों युवक वहां से चले गए, लेकिन कुछ देर बाद आधा दर्जन साथियों के साथ वे पहुंचे और साइबर कैफे में जमकर उत्पात मचाया। अभिषेक को मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। हमलावर गल्ले में रखी नगदी भी उठा ले गए। चौकी प्रभारी ईश्वर शरण गणेश प्रसाद सिंह ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा लिखकर जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें