फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला रेत कर पूर्व बीडीसी सदस्य की हत्या, चेहरा तेजाब से जलाया

Wed, 19 Dec 2018 02:16 AM IST
Priyesh Mishra अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के लोकापुर गांव में पूर्व बीडीसी सदस्य व सपा कार्यकर्ता की नृशंस हत्या कर दी गई। गला रेतकर मौत के घाट उतारने के बाद हत्यारों ने तेजाब डालकर उसका चेहरा जला दिया। सुबह जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। हत्या की वजह फिलहाल नहीं पता चल सकी है। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


सराय केशव उर्फ बागी गांव निवासी ज्ञान चंद्र यादव (35) पूर्व बीडीसी सदस्य व सपा कार्यकर्ता था। खेती-किसानी के साथ वह दूध का भी कारोबार भी करता था। सोमवार शाम वह पुआल लेने के लिए खेत जाने की बात कहकर घर से निकला। इसके बाद वह नहीं लौटा।

परिजनों ने खोजबीन भी की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह लोकापुर गांव के कुछ लोग डाक बंगले की तरफ गए तो वहां युवक की खून से लथपथ लाश मिली। कुछ ही देर में आसपास के गांव के भी लोग जुट गए। इसी दौरान किसी ने मृतक की शिनाख्त ज्ञानचंद के रूप में की। गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। साथ ही तेजाब डालकर हत्यारों ने चेहरा भी जला दिया था। सूचना घर पहुंची तो वहां चीखपुकार मच गई। परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुुंचे।
विज्ञापन


कुछ देर बाद पुलिस भी पहुंच गई। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की मां जयराजी देवी की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
ज्ञानचंद की हत्या के बाद उसके परिवार में कोहराम है। मां जयराजी व पत्नी संजू देवी रो-रोकर बेहाल रहीं। बेटियों सुविता (10), परजीता (8), रंजिता (6) के साथ बेटा दिव्यांशू (4) भी बिलखते रहे। पुलिस का कहना है कि फिलहाल परिजनों ने किसी रंजिश की बात से इंकार किया है। गांव के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


'अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। फिलहाल कोई रंजिश की बात सामने नहीं आई है।'
अमित कुमार श्रीवास्तव, सीओ-सोरांव।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें