रास्ते के विवाद में गई महिला की जान
- फोटो : demo pic
धूमनगंज के राजरूपपुर में रविवार दोपहर भाजपा नेत्री पूनम संत के घर पर हमला बोलकर कुछ लोगों ने पथराव और फायरिंग की। विरोध पर युवकों ने पूूनम को उनके बेटे आलोक तथा नौकर अभिषेक समेत पीट दिया। पुलिस ने आकर हमलावरों को खदेड़ा। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
पूनम संत के बेटे अनुराग संत ने बताया कि उनका पड़ोसी प्रशांत आर्या रविवार दोपहर अपने घर में दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। तभी उसके दोस्त हवाई फायरिंग करने लगे। फायरिंग की आवाज सुनकर पूनम के घर में कामकाज देखने वाला अभिषेक (22) बाहर निकला तो युवकों ने उसे तमंचे की बट से पीटकर घायल कर दिया। चीख सुनकर भाजपा नेत्री का छोटा पुत्र आलोक घर से बाहर आया तो उसकी भी पिटाई कर दी गई। वह भागा तो उस पर फायरिंग कर दी। आलोक घर के बगल में अपने स्कूल आर्य बेसिक जूनियर हाईस्कूल में घुस गया।
फायरिंग की आवाज पर लोग जुटे तो प्रशांत और उसके साथी भाग निकले। शाम करीब 5:30 बजे 12-13 युवकों ने पूनम संत के घर पर दुबारा धावा बोल दिया। फायरिंग के साथ ही पथराव भी किया। पूनम घर से निकलीं तो ईंट की चपेट में आकर जख्मी हो गईं। राजरूपपुर चौकी से पुलिसवाले वहां पहुंचे लेकिन अतिरिक्त फोर्स का इंतजार करने लगे। कई थानों की फोर्स पहुंची तो पुलिस ने लाठियां पटक हमलावरों को खदेड़ा। पुलिस घायल पूनम, उनके बेटे और नौकर को थाने ले गई। अनुराग का आरोप है कि पुलिस ने फायरिंग व पथराव की घटना में शामिल दो युवकों को पकड़ा था लेकिन कुछ देर बाद चौकी से उन्हें छोड़ दिया गया।