फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाश सरिया लदा ट्रक लेकर भागे 

Mon, 06 Feb 2017 01:42 AM IST
jaunpur
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर थाना के सतहरिया औद्योगिक क्षेत्र से शनिवार की रात सरिया लदा ट्रक लेकर बदमाश फरार हो गए। ट्रक में 18 टन सरिया लदी थी, जिसकी कीमत करीब सात लाख बताई गई है।
विज्ञापन


 सतहरिया स्थित फैक्ट्री से सरिया लादकर चालक ट्रक लेकर फैक्ट्री के बाहर निकला और जौनपुर-इलाहाबाद मार्ग पर स्थित धर्म कांटा के पास ट्रक खड़ाकर दूकान पर चाय पी रहा था। उसी दौरान बोलेरो सवार बदमाश ट्रक लेकर रायबरेली रोड पर फरार हो गए।

पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर ट्रक की तलाश शुरू कर दी है। सतहरिया स्थित एक फैक्ट्री से 18 टन सरिया लादकर ट्रक चालक इलाहाबाद जा रहा था। सरिया इलाहाबाद की फर्म मदन लाल शिवकुमार व शिव इंटरप्राइजेज के यहां उतरनी थी।
विज्ञापन


चालक इंद्रजीत सरोज निवासी मांडा नैनी इलाहाबाद के मुताबिक सरिया लादकर वह ट्रक रोड पर  धर्म कांटा के पास खड़ा कर पास में ही स्थित एक दूकान पर चाय पी रहा था। इसी बीच एक बोलेरो ट्रक के पास खड़ी होते उसने देखा था। चाय पीकर वह पीछे मुड़ा तो ट्रक और बोलेरो भी वहां से गायब थी।

उसने शोर मचाया तो भीड़ इकट्ठा हो गई । घटना की जानकारी फैक्ट्री  के मैनेजर को दी गई । उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी होने पर ट्रक मालिक दीपक महाजन निवासी इलाहाबाद भी देर शाम सतहरिया पहुंचे और घटना की लिखित सूचना पुलिस को दी।

रात भर पुलिस ट्रक मालिक और चालक के साथ गाड़ी की खोजबीन में लगी रही लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चला। सीओ हितेंद्र कृष्ण का कहना है कि ट्रक मालिक की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। ट्रक का पता लगाने के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है। जहां से ट्रक गायब हुई है वहां आसपास सीसीटीवी कैमेरे भी लगे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें