फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज बस ने बाइक सवार छात्र को रौंदा

Fri, 10 Feb 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद।
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
स्टेनली रोड पर बेली चौराहे के पास बृहस्पतिवार दोपहर में बेकाबू रोडवेज बस ने एक बाइक सवार छात्र को कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे बस चालक को लोगों ने पीछा कर तेलियरगंज में पकड़ लिया। जमकर धुनाई के बाद कर्नलगंज पुलिस के हवाले कर दिया। छात्र पास से मिले कागजात से उसकी शिनाख्त कर पुलिस ने घरवालों को अनहोनी की सूचना दी। खबर पहुंचते ही कोहराम मच गया। रोते-कलपते घरवाले बेली अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन


सोरांव में सेवईथ गुलाबपुर निवासी अब्दुल अजीज का बेटा अब्दुल रशीद (25) पढ़ाई करता था। वह गुरुवार दोपहर घर से अपाचे बाइक लेकर सिविल लाइंस आ रहा था। बेली चौराहे के पास सिविल लाइंस की ओर जा रही बस ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। बाइक सवार अब्दुल रशीद छिटककर सड़क पर गिरा और बस के नीचे आ गया। रोडवेज बस छात्र को कुचलते हुए तेलियरगंज की ओर भागी। उधर से गुजर रहे राहगीरों ने बस का पीछा कर लिया। तेलियरगंज में इसी रोडवेज बस ने एक अन्य बाइक में भी टक्कर मार दी, जिसके बाद भीड़ जुट गई। तब तक पीछा कर रहे राहगीर पहुंच गए। बस चालक को धुनाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया।

उधर सड़क पर छात्र का क्षतविक्षत शव देखकर लोगों की रूह कांप गई। स्टेनली रोड पर आवागमन घंटों बाधित रहा। सूचना पाकर कैंट पुलिस पहुंची। छात्र के पास मिले कागजात से शिनाख्त कर घरवालों को सूचना दी तो रोते कलपते पिता अब्दुल अजीज बेली अस्पताल पहुंचे। बेटे का शव देखकर उनकी आंखों से आंसू छलक ने लगे। रशीद की मौत से घर में क ोहराम मचा है। मां-बाप और भाई बहनों का रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों के मुताबिक रशीद ने हेलमेट नहीं पहना था। हेलमेट लगाया होता तो उसकी जान बच सकती थी।
विज्ञापन


शव के पोस्टमार्टम को लेकर दो थानों की पुलिस आपस में उलझ गई है। कैंट पुलिस का कहना है कि घटना स्थल कर्नलगंज पुलिस का है, इसलिए शव का पंचनामा कर्नलगंज पुलिस भरेगी। वहीं कर्नलगंज पुलिस के मुताबिक छात्र बेली अस्पताल में मृत घोषित किया गया है, जिसके चलते कैंट पुलिस पंचनामा भरेगी। देरशाम तक शव चीरघर नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें