फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने की जीडी में दर्ज किया गया बग्गा की मौत का मामला

Sun, 17 Jun 2018 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
शहर के बड़े व्यवसायी सुनील सेठ बग्गा की गोली चलने से मौत के मामले में शुक्रवार देर रात परिजनों ने सिविल लाइंस पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के मुताबिक रिवाल्वर साफ करते समय दुर्घटनावश गोली चलने से उनकी मौत हो गई। पुलिस ने तहरीर को जीडी में दर्ज कर लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गोली से मौत की बात सामने आई है। शनिवार को अंतिम संस्कार किया गया। रविवार को पुलिस उस कमरे की तलाशी लेगी जहां घटना हुई। रिवाल्वर को भी कब्जे में लेकर जांच की जाएगी कि मामला सुसाइड का है या एक्सीडेंट का।
विज्ञापन


सिविल लाइंस में स्ट्रेची रोड के रहने वाले व्यवसायी सुनील सेठ बग्गा शुक्रवार की सुबह अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से घायल हो गए थे। गोली उनकी कनपटी के पास लगी थी। बग्गा को अस्पताल ले जाया गया जहां ऑपरेशन के बाद रात में उनकी मौत हो गई। सुनील सेठ बग्गा के घर वालों ने रात तक पुलिस को लिखा पढ़ी में कोई जानकारी नहीं दी थी कि आखिर गोली कैसे चली। रात में पोस्टमार्टम से पहले सुनील के बेटे भरत ने तहरीर दी कि ‘शुक्रवार की सुबह पिता सुनील सेठ बग्गा लाइसेंसी रिवाल्वर साफ कर रहे थे। दुर्घटनावश चली गोली से उनकी मौत हो गई’। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस शिवमंगल सिंह ने बताया कि भरत बग्गा की तहरीर को जीडी में दर्ज कर लिया गया। इसके बाद रात में ही पोस्टमार्टम कराया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने से मौत की बात की पुष्टि हुई है। और भी तमाम बातें लिखी हैं। मूल कापी मिलने के बाद चीजें और भी स्पष्ट होंगी। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि सिविल लाइंस पुलिस से घटना की पूरी तहकीकात के लिए कहा गया है। घर वालों से भी पूछताछ की जाएगी।

सुनील सेठ बग्गा की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने के मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात तक आधिकारिक जांच नहीं शुरू की थी। पुलिस का कहना था कि उनके अंतिम संस्कार का इंतजार किया जा रहा था। रात में भी पुलिस गई थी लेकिन तमाम रिश्तेदार घर पर आए थे। इस कारण अब जांच रविवार से होगी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर शिवमंगल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम से सिर्फ यह स्पष्ट हुआ कि गोली लगने से मौत हुई है। गोली दुर्घटनावश चली या फिर उन्होंने सुसाइड किया, इस बात की जांच होनी है। पुलिस रविवार को कमरे की तलाशी लेगी। डायरी और पन्ने खोजे जाएंगे कि कहीं बग्गा ने कुछ लिखा तो नहीं। जिस रिवाल्वर से हादसा हुआ है, उसे पुलिस अपने कब्जे में लेगी। उसकी फोरेंसिक जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही पोस्टमार्टम करने वाले डाक्टरों से भी एक्सपर्ट राय ली जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के छोटे छोटे बिंदुओं पर उनकी राय लेकर यह साफ कर दिया जाएगा कि यह मामला हादसा है या खुदकुशी। इंस्पेक्टर के मुताबिक घटना के वक्त घर में मौजूद रहे सभी लोगों से पूछताछ कर उनका बयान दर्ज किया जाएगा।

सुनील सेठ बग्गा का अंतिम संस्कार शनिवार को रसूलाबाद घाट पर किया गया। परिजनों के अलावा बड़ी संख्या में व्यापारी और पंजाबी समाज के लोग जुटे थे। हादसे को लेकर रसूलाबाद घाट पर तरह तरह की चर्चाएं हो रही थीं। कर्जे को लेक बात कर रहा था तो कोई घरेलू विवाद को लेकर। कुछ को यकीन था कि बग्गा हादसे का शिकार हुए। बग्गा को बहुत अच्छा शूटर माना जाता था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें