छात्रा का कहना है कि जानबूझ कर उसका अपहरण करवाया गया।
जगदीश पुर गांव में शनिवार की रात ग्रामीणों ने हत्यारोपी युवक को पेड़ पर बांधते हुए बेरहमी से पीट दिया। बवाल देख ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित युवक को हिरासत में लेते हुए घटना की नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर पीड़ित युवक के परिजनों का आरोप है कि बदले की भावना से युवक को जान से मारने का प्रयास किया गया था।
लालापुर थाना क्षेत्र के जगदीपुर गांव में देर शाम शराब के नशे में दो पक्ष आपस आपस भिड़ गए। जिसमें हत्यारोपी बंशु पाल पुत्र मिठाई लाल पाल को ग्रामीणों ने दबोचते हुए बांध कर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। लगभग चार वर्ष पूर्व जगदीशपुर गांव में एक ही परिवार के पिता पुत्र की निर्मम हत्या कर दी गयी थी। जिसमें मुख्य आरोपी बंशु पाल था। लगभग दस दिन पूर्व जमानत पर वह जेल से छूट कर घर आया है। ग्रामीणों की माने तो देर शाम बंशु पाल नशे में धुत होकर पिता पुत्र की हत्या के केश में मुख्य गवाह तीरथ पाल को धमकाने उसके घर चला गया। तीरथ ने बताया कि मेरे दरवाजे पर बंशु आया और ललकारने लगा कि मुकदमा वापस लेलो नही तो जान से मार देंगे। तीरथ भी नशे में धुत था। दोनों आपस मे गुत्थम गुत्था करने लगे। चीखपुकार सुन ग्रामीण इकट्ठा हो गए। और बंशु पाल को दबोचते हुए रस्सी से पेड़ में बांध कर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। बंशु पाल मृतक लालजी व उसके पुत्र की हत्या का मेन अभियुक्त है। बंशु के घरवालों के आरोप है कि बदला लेने के लिए बंशु पाल को पीटा गया है। उधर एसओ लालापुर का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। तहकीकात के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।