फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटाला में गोवंशीय पशु को काटकर माहौल खराब करने की कोशिश

Sun, 30 Apr 2017 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
इलाहाबाद - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
खुल्दाबाद के अटाला (घासी बाबा) कब्रिस्तान में शहर का माहौल खराब करने के उद्देश्य से अराजक तत्वों ने रात में एक गोवंशीय पशु की गर्दन धारदार हथियार से काट दी थी। शनिवार सुबह  कब्रिस्तान में एक गोवंशीय पशु को काटकर हत्या करने की खबर से आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने  जांच पड़ताल की, उसी समय विश्व हिंदू परिषद तथा अन्य हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता पहुंच गए। उन्होंने जमकर हंगामा काटा और नारेबाजी की।  यह प्रकररण एसएसपी तक पहुंचा तो उन्होंने खुल्दाबाद के थाना प्रभारी को हड़काया और निर्देश दिए कि वह इस घटना का खुलासा करें, अन्यथा कार्रवाई को तैयार रहें। पंद्रह दिन पहले अटाला के माली पार्क में एक गोवंशीय पशु की खाल उतारकर हत्या करने की घटना हो चुकी है।
विज्ञापन


अतरसुइया इलाके के लालमन पाल का एक गोवंशीय पशु शुक्रवार की रात चोरी हो गया था। उन्होंने अतरसुइया के थाना प्रभारी को रात में ही बता दिया था कि उनक ा पशु चोरी हो गया है। उस समय थाना प्रभारी ने कह दिया कि रात में तलाश करो, नहंीं मिलेगा तो  शनिवार की सुबह रिपोर्ट दर्ज कर लेंगे। सुबह अटाला के कब्रिस्तान में गोवंशीय पशु की हत्या करने की जानकारी हुई तो लालमन भी अटाला पहुंच गए। वहां देखा तो गर्दन कटा हुआ जमीन पर पड़ा पशु उसी का था।

इसी इलाके में गोवंशीय पशु की हत्या की लगातार गो घटना होने पर खुल्दाबाद के थाना प्रभारी ने खुद अपनी ओर से अज्ञात लोगों के खिलाफ गोवंशीय पशु की हत्या का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी खुल्दाबाद संजय कुमार सिंह ने बताया कि इसी इलाके में पंद्रह दिन के दौरान गोवंशीय पशु की क्रूरता से हत्या करने की दूसरी घटना है। जो कि शहर का माहौल खराब कराने के उद्देश्य से साजिशन की गई है। पुलिस को कुछ जानकारी मिलीं हैं, उसके आधार पर माहौल खराब करने वालों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें