फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतीक अहमद और अशरफ के शस्त्र लाइसेंस निरस्त

Tue, 07 Mar 2017 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
अतीक अहमद (फाइल फोटो)
विज्ञापन
अतीक अहमद की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। पुलिस जहां तमाम मुकदमों में उनकी जमानत खारिज करने की अर्जी दे रही है वहीं प्रशासन ने सोमवार को अतीक, अशरफ और उनके करीबी गुफरान के सभी शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए। इसका आधार 2007 के बाद दर्ज हुए मुकदमों को बनाया गया है। अतीक पर 109 और अशरफ पर 31 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन


अतीक अहमद के पास लाइसेंसी पिस्टल-रायफल, अशरफ के पास पिस्टल, कर्नलगंज के रहने वाले गुफरान के पास पिस्टल व रायफल है। डीएम संजय कुमार ने पुलिस जांच के बाद तीनों के सभी लाइसेंस सोमवार को निरस्त कर दिए। डीएम ने इसके पीछे 2007 के बाद दर्ज हुए मुकदमों को आधार बनाया है। शियाट्स मामले में हाईकोर्ट की सख्ती के बाद अतीक अहमद को जेल जाना पड़ा था। अदालत ने न सिर्फ शियाट्स मामले बल्कि उनके सभी मुकदमों की स्टेटस रिपोर्ट तलब कर ली थी।

उसके बाद ही उनके खिलाफ दर्ज मुकदमों में जमानत निरस्तीकरण के लिए पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि शियाट्स प्रकरण में जो जो लोग असलहा लेकर गए थे, उनमें से कुछ की पहचान होनी बाकी है। जैसे ही पहचान होती है, उनके शस्त्र लाइसेंस के निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेज दी जाएगी। इसके अलावा अतीक अहमद के गिरोह के सदस्यों की भी सूची देखी जा रही है कि किन किन लोगों के पास लाइसेंसी असलहे हैं। समीक्षा के बाद उनके लाइसेंसी भी निरस्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें