फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमित का कत्ल या खुदकुशी, फोरेंसिक रिपोर्ट का इंतजार

Sat, 06 May 2017 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
एलआईसी कॉलोनी टैगोर टाउन में पूर्व सीओ रामजी मिश्र के बेटे अमित मिश्र की घर के भीतर गला घोंटकर हत्या की गुत्ती सुलझाने के लिए पुलिस को लखनऊ स्थित एफएसएल की रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल की परिस्थतियों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विरोधाभास की वजह से यह रिपोर्ट मांगी गई है। इस बीच कत्ल की नामजद आरोपी पत्नी रुशाली को पुलिस की अनुमति पर मायके वाले अपने साथ मुंबई लेेते गए हैं। महिला ने जाने से पहले थाने में लिखित शिकायत की है कि ससुरालियों ने उसकी आलमारी के लॉकर से गहने और कुछ पैसे चुरा लिए हैं। हालांकि केस नहीं लिखा गया है।
विज्ञापन


एलआईसी कॉलोनी निवासी रिटायर्ड सीओ रामजी मिश्र ज्ञानपुर के विधायक विजय मिश्र के भाई हैं। पिछले दिनों उनके पुत्र अमित (35) की घर के भीतर संदिग्द हालत में मौत हो गई थी। पत्नी रुशाली ने कहा कि नशे में धुत होकर घर लौटे अमित ने झगड़े के बाद फांसी लगा ली जबकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने राय दी कि उसे गला घोंटकर मारा गया था। अमित के पिता ने बहू रुशाली के खिलाफ कत्ल का केस भी दर्जया। मगर पुलिस ठोस सुबूतों के अभाव में न गिरफ्तारी कर सकी। संशय बना है कि यह आत्महत्या है या कत्ल। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि गुत्थी सुलझाने की खातिर विशेषज्ञों की राय ली जा रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट, एफआईआर कॉपी पंचनामा, विसरा को लखनऊ में फोरेंसिक साइंस लैब भेजा गया है। वहां से कुछ दिन में रिपोर्ट आने पर जांच में कुछ मदद मिल सकेगी।
विज्ञापन

घटना के बाद से रुशाली मायके वालों के साथ शहर में ही दूसरे स्थान पर थी। उसने ताला लगाकर कमरे की चाभी ससुरालियों को दी थी क्योंकि उन्होंने कहा था कि तेरहवीं होने तक कमरे में दीपक जलाया जाएगा। रुशाली बृहस्पतिवार को जार्जटाउन थाने पहुंची और थानाध्यक्ष राजकुमार शर्मा से कहा कि वह आज मायकेवालों के साथ मुंबई जाने से पहले ससुराल में अपने सामान लेने गई तो आलामारी के लॉकर से उसके गहने और नगदी गायब थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें