फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इविवि की छात्रा से फेसबुक पर ब्लैकमेलिंग

Tue, 02 Aug 2016 01:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
csasd
विज्ञापन
इलाहाबाद विश्वविद्यालय की एक छात्रा फेसबुक दोस्त के चंगुल में फंस गई। दगाबाज दोस्त छात्रा को फोनकर दस लाख रुपये की मांग कर रहा है। रकम न देने पर छात्रा की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। पहले तो छात्रा ने दोस्ती का हवाला देकर फेसबुक दोस्त से मिन्नत की लेकिन बात नहीं बनी। तब परेशान छात्रा ने इस बारे में घरवालों को बताया। छात्रा के भाई ने कर्नलगंज थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। 
विज्ञापन


नैनी के  रहने वाले एक कारोबारी की बेटी इलाहाबाद विश्वविद्यालय की छात्रा है। छात्रा की फेसबुक पर झारखंड में बोकारो सिटी के राहुल रंजन झा से दोस्ती हो गई। वह दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करता था। एक  बार फेसबुक पर दोनों की मुलाकात के बाद गहरी दोस्ती हो गई। राहुल अक्सर उससे मिलने शहर आया करता था। छात्रा का आरोप है कि एक बार राहुल ने उसे मिलने के लिए ममफोर्डगंज इलाके में दोस्त के किराए के कमरे पर बुलाया था।

राहुल ने दोस्त के कमरे में छात्रा के साथ अश्लील फोटो खींच ली। छात्रा के साथ अंतरंग फोटो लेने के बाद राहुल का सुर बदल गया। वह छात्रा को फोनकर दस लाख रुपये मांगने लगा। फेसबुक दोस्त के बदले रुख को देखकर छात्रा परेशान हो गई। पहले तो राहुल घरवालों को फोटो दिखाने की धमकी देकर छात्रा से रकम वसूलता। बाद में उसने छात्रा की अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा। उसने छात्रा से दस लाख रुपये की मांग की। परेशान छात्रा ने घटना की जानकारी घरवालों को दी तो वे सन्न रह गए। छात्रा के भाई ने कर्नलगंज थाने में तहरीर देकर आरोपी राहुल रंजन झा के खिलाफ कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। चर्चा है कि शातिर ने छात्रा से काफी रकम वसूल भी चुका है। लेकिन जब मांग बढ़ती गई तो मामला थाने तक पहुंचा। इंस्पेक्टर कर्नलगंज समीर सिंह ने बताया कि शिकायत पर केस लिखकर उसकी तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें