फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने दो लाख की लूट में कोतवाली पुलिस को मिले क्लू

Mon, 18 Jan 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के  शहराराबाग मोहल्ले में शनिवार सुबह दवा कारोबारी अनिल मारवाह को गोली मारकर पौने दो लाख की लूट में कोतवाली पुलिस को कई क्लू हाथ लगे हैं। पुलिस ने इस मामले में आधा दर्जन संदिग्धों को उठाया है। वहीं कीडगंज में भार्गव बूथ के पास घंटावाला हलवाई वाली गली में लूट में इस्तेमाल सीबीजेड बाइक भी मिली है। सीसीटीवी फुटेज में के आधार पर पुलिस बदमाशों तक पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस अफसर अभी इस मामले में कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।
कोतवाली पुलिस कारोबारी से लूट के मामले में आरोपियों तक पहुंच चुकी है। जिन बदमाशों का नाम सामने आया है उनकी तलाश में कई स्थानों पर दबिश देकर पुलिस ने पांच लोगों को उठाया है। पकड़े गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। वहीं घायल कारोबारी की हालत में सुधार है। व्यापारी नेताओं ने रविवार को भी पुलिस अफसरों से मिलकर लूट की घटना के जल्द से जल्द खुलासे की मांग की। शहराराबाग के दवा कारोबारी अनिल मारवाह शनिवार को घर से 1 लाख 81 हजार रुपये लेकर पंजाब नेशनल बैंक में जमा करने जा रहे थे। तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर रकम लूट कर भाग निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें