फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यू ऋषि नगर से बच्चा ‘किडनैप’

Mon, 18 Jan 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू ऋषि नगर में रविवार को एक महिला ने चार साल के बच्चे को ‘किडनैप’ कर लिया। किडनैपिंग के बाद वह बच्चे को अपने साथ ले जाने लगी। मगर फटेहाल कपड़ों वाली महिला के साथ स्मार्ट बच्चा देखकर किसी ने उसके रोने का कारण पूछ लिया।
विज्ञापन


पहले तो महिला ने उसे अपने रिश्तेदार का बच्चा बताया, मगर व्यक्ति ने जब सवाल जवाब करने शुरू किए तो वह घबरा गई और मासूम को मौके पर छोड़कर वहां से खिसक गई। उसके बाद बच्चे को परिजनों तक पहुंचाया गया।

फ्रिज एसी मैकेनिक सुनील कुमार वर्मा का चार साल का बेटा दिव्यम उर्फ दक्ष मोहल्ले के एक निजी स्कूल में फर्स्ट क्लास में पढ़ता है।

सुनील के भाई विजय उर्फ राजू ने बताया कि दक्ष रविवार के दिन छुट्टी होने के चलते करीब 12 बजे के आसपास गली में दूसरे बच्चों के साथ खेल रहा था। सुनील की पत्नी तनुजा और अन्य परिजनों ने करीब 1 बजे उसे संभाला तो बच्चा गायब मिला। उसकी तलाश शुरू हुई।
विज्ञापन


परिजन और पड़ोसी गली मोहल्लों में बच्चे ढूंढने के लिए निकल पड़े। राजू का कहना है कि लगभग साढ़े चार बजे मोहल्ले का प्यारेलाल बच्चे को स्कूल के सामने लेकर खड़ा था। वह राहगीरों से पूछ रहा था कि कोई जानता है तो बता दो कि इसका घर कहां है।

इतनी देर में बच्चे की मां तनुजा और अन्य मोहल्ले के लोग वहां ढूंढते हुए पहुंचे। परिजनों ने प्यारेलाल का धन्यवाद किया। घटना से सहमे हुए परिवार ने आरंभ में इस बारे मीडिया को भी बताने से इंकार कर दिया। उन्होंने डर के मारे पुलिस को भी शिकायत नहीं दी।

फटे हाल महिला लेकर जा रही थी बच्चे को ः राजू का कहना है कि जिस व्यक्ति ने उसे बच्चा सौंपा उसने हमें बताया कि एक फटे हाल महिला बच्चे को उठाकर ले जा रही थी। बच्चा सहमा हुआ था और रो रहा था। व्यक्ति ने हालात को भांपते हुए महिला से बच्चे के बारे में पूछा।

महिला ने रौब से बच्चे को अपना दोहता बताते हुए उसे धमकाने की कोशिश की। मगर व्यक्ति ने उससे सवाल जवाब करने शुरू कर दिए।

महिला ने खुद को फंसते देख बच्चे को छोड़ दिया और वहां से भाग निकली। इसके बाद वह बच्चे को पूछता हुआ बस स्टैंड और सेक्टर 14 में घूमता रहा। बच्चे ने अपने स्कूल का नाम बताया। किसी तरह पूछताछ कर वह न्यू ऋषि नगर में उसके स्कूल के पास पहुंचा। तब जाकर वह उसे उसके माता पिता तक पहुंचा पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें