फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंक्शन पर जारी हुआ एलर्ट, खंगाली गईं ट्रेनें

Sun, 31 Jan 2016 01:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली जाने वाली महाबोधि एक्सप्रेस में पहले बम की सूचना और उसके बाद महानगरी एक्सप्रेस में आरडीएक्स मिलने के बाद रेल महकमे में हड़कंप मच गया है। इसे देखते हुए रेलवे ने हाई एलर्ट जारी कर दिया है। हाई एलर्ट जारी होने के बाद ही इलाहाबाद जंक्शन पर शनिवार को विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कई ट्रेनें खंगाली गई। साथ ही संदिग्ध दिखने वाले यात्रियाें के सामान आदि की भी जांच हुई।
विज्ञापन

बता दें कि उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) जोन इलाहाबाद के मानिकपुर में महानगरी एक्सप्रेस में बृहस्पतिवार को मिला बम 300 ग्राम आरडीएक्स से तैयार किया गया था। जांच के दौरान बम में दो टाइमर भी लगे मिले। बाद में इलाहाबाद से पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने देर रात इसे नष्ट कर दिया। इस वाकये के पूर्व इलाहाबाद की ओर आ रही महाबोधि एक्सप्रेस में भी बम मिलने की सूचना आरपीएफ और जीआरपी को मिली। इसके बाद ट्रेन को जंक्शन पर खंगाला भी गया। इन दो वाकयों के बाद रेल महकमे ने एलर्ट जारी कर दिया है। 
शनिवार की सुबह से ही इलाहाबाद जंक्शन पर आने वाली ट्रेनें खंगाली जानी शुरू कर दी गई। इस दौरान जंक्शन के सिटी, सिविल लाइंस स्थित सरकुलेटिंग एरिया, प्रतीक्षालय, प्लेटफार्म आदि में भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया। आरपीएफ प्रभारी अर्जुन यादव ने बताया कि आज स्टेशन परिसर में तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान संदिग्ध दिखने वाले यात्रियों की भी तलाशी ली गई। 
विज्ञापन

मेरठ जाने वाली संगम एक्सप्रेस शनिवार को एक बार फिर से विलंब से रवाना हुई। ट्रेन के विलंब से रवाना होने की वजह से यात्रियों को खासी परेशानी हुई। बताया जा रहा है कि सुबह संगम का डाउन रैक तीन घंटे की देरी से इलाहाबाद पहुंचा था। इस वजह से शाम को संगम एक्सप्रेस का अप रैक समय से रवाना नहीं हो सका। इसे शाम 5.45 की बजाय शाम 7.30 बजे रवाना किये जाने की तैयारी की गई। इसके पूर्व शुक्रवार को भी संगम एक्सप्रेस विलंब से रवाना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें