फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां से झगड़े के बाद बेटी ने किया आत्मदाह

Sun, 10 Jul 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
दोनों में पहले किसी बात को लेकर कहासुनी हुई जो कि झगड़े में तबदील हो गई। - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
सोरांव इलाके में शनिवार सुबह सोलह वर्षीय बेटी ने मां से झगड़े के बाद आत्मदाह कर लिया। बेटी को घर के अंदर आग का गोला बना देख मां उसे बचाने दौड़ी लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। कुछ देर में उसने दम तोड़ दिया। बेटी को बचाने में मां भी गंभीर रूप से झुलस गई। शोरगुल सुनकर गांव के लोग भी वहां पहुंच गए। आनन-फानन में गंभीर रूप से झुलसी मां को एसआरएन अस्पताल में लाया गया। जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रही है। गांव वालों में चर्चा है कि सुबह मां ने बेटी को घर से निकलने और घूमने के बारे में टोका था तभी दोनों में झगड़ा हुआ। 
विज्ञापन


सोरांव की रहने वाली एक महिला के पति की कई साल पहले सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद महिला ने देवर के साथ रहने लगी। महिला की सोलह वर्षीय बेटी दसवीं पास करने के बाद घर पर ही रहती थी। शनिवार सुबह घर के लोग खेत में धान लगाने चले गए। घर में मां और बेटी ही थीं। तभी मां ने बेटी को घर से निकलने और घूमने के लिए टोका। इस बात पर मां और बेटी के बीच जमकर झगड़ा हुआ। मां की टोकाटाकी किशोरी इस कदर नागवार गुजरी कि वह गुस्से से तमतमा गई। वह तुरंत कमरे के अंदर पहुंची और शरीर पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली।

बेटी को आग की लपटों से घिरा देख मां उसे बचाने दौड़ी लेकिन बेटी इस कदर झुलस चुकी थी कि कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। बेटी को बचाने मां भी गंभीर रूप से झुलस गई। चीखपुकार सुनकर वहां पहुंचे ग्रामीणों ने सोरांव पुलिस को खबर दी। पुलिस ने गंभीर हालत में मां को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं किशोरी की मौत से घर में कोहराम मचा है। घरवाले घटना के बारे में इतना ही बोल रहे है कि मां बेटी के बीच कहासुनी हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें