फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की लत से तीर्थ पुरोहित बना अपराधी 

Tue, 27 Dec 2016 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
रास्ते के विवाद में गई महिला की जान - फोटो : demo pic
विज्ञापन
नशे की लत से लोगों को तबाही के कई किस्से सामने आ चुके हैं। ताजा मामला दारागंज के एक तीर्थ पुरोहित का सामने आया है जिसे जीआरपी ने जंक्शन पर यात्री का बैग चुराकर भागते समय उसके एक साथी समेत दबोच लिया। उन दोनों को पकड़ने में कुलियों तथा वेंडरों ने भी रेलवे पुलिस की मदद की। उनके पास थैले में पांच किलो गांजा मिला। पूछताछ में पता चला कि स्मैक के नशे की लत के चलते तीर्थ पुरोहित चोरी और गांजा की तस्करी करने लगा है।
विज्ञापन


रविवार देर रात का वाकया है। इंस्पेक्टर मनोज सिंह जीआरपी टीम के साथ चेकिंग अभियान पर निकले थे तभी प्लेटफार्म नंबर दो पर चोर-चोर का शोर मचा। जीआरपी टीम वहां पहुंची तो कुलियों और वेंडरों ने दो लोगों को दबोच रखा था। पता चला कि वे एक ट्रेन यात्री का बैग चुराकर भाग रहे थेे तभी हल्ला मच गया। पकड़े गए दो लोगों से चोरी का बैग बरामद कर यात्री को वापस कर दिया गया। उन दोनों के मिले एक थैले की तलाशी ली गई तो उसमें पांच किलो गांजा भरा था।

पकड़े गए लोगो में दारागंज इलाहाबाद का पंकज पाठक और करेली में किराए पर रहने वाला मोहम्मद सफर है। इनमें पंकज पहले तीर्थ पुरोहित का काम करता था। मगर नशेड़ियों की संगत में आने के बाद स्मैक की लत लगने पर वह पैसों के लिए चोरी तथा गांजा की तस्करी करने लगा। पिछले तीन साल में उसे दो बार जीआरपी और एक बार दारागंज थाने की पुलिस ने चोरी में पकड़ा लेकिन वह सुधरा। जीआरपी से भी उसने कहा कि वह जेल से छूटने पर नशे के लिए फिर चोरी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें