फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स कर्मी की मौत

Mon, 19 Feb 2018 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : ANI
विज्ञापन
स्थानीय बाजार में रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय रविवार शाम एक एयरफोर्स कर्मी ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसके चीथड़े उड़ गए। साथ में लाइन पार कर रहा एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उसे नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


झारखंड के हजारीबाग जिला स्थित बरकट्टा थाने के तलैया गांव निवासी राजेन्द्र पंडित पुत्र किशन पंडित (28) एयरफोर्स कर्मचारी थे। इन दिनों उनकी तैनाती मनौरी में थी। रविवार की शाम वह शादी समारोह में शामिल होने पैदल ही मनौरी के किसी गेस्ट हाउस में जा रहे थे। मनौरी में रेलवे क्रॉसिंग पार करते वक्त गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस की चपेट में आने से मौके पर उनकी मौत हो गई। इसी दौरान पूरामुफ्ती के मादपुर का कमलेश कुमार भी उसी ट्रेन की ठोकर से घायल हो गया। दुर्घटना देख आसपास रहे लोगों की चीख निकल पड़ी। सूचना पाकर पुलिस वाले मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों को खबर करने के साथ पंचनामा कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायल को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पूरामुफ्ती इंस्पेक्टर भाष्कर मिश्र का कहना है कि परिवार वालों के आने के बाद ही पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें