फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

72 घंटे में पकड़े गए गए एक हजार से ज्यादा अपराधी, आईजी के निर्देश पर चला विशेष अभियान

Tue, 06 Nov 2018 08:04 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
पुलिस ने 72 घंटे के भीतर एक हजार से ज्यादा अपराधियों को गिरफ्तार किया। आईजी रेंज के निर्देश पर चले अभियान के तहत वांछित, इनामी, जिला बदर, टॉप 10 व टॉप 15 में शामिल अपराधियों की धरपकड़ की गई।
विज्ञापन


आईजी मोहित अग्रवाल ने बताया कि धनतेरस व दीपावली के मद्देनजर उन्होंने रेंज के सभी जिलों में 3 नवंबर से विशेष अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया था। इसके तहत अपराधियों की गिरफ्तारी की जानी थी। तीन दिन तक चले अभियान में ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां की गईं।

अभियान में कुल 1030 अपराधी पकड़े गए। इनमेें 596 वांछित, 365 एनबीडब्ल्यू, तीन जिला बदर, टॉप 10 के 57 व टॉप 15 में शामिल छह अपराधियों की गिरफ्तारी हुई। प्रयागराज में सबसे ज्यादा 523 व फतेहपुर में 225 अपराधी पकड़े गए।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ में 92 व कौशाम्बी में 110 अपराधियों की गिरफ्तारी हुई। गिरफ्तार वांछित अपराधियों में मांडा में हुई लूट व हत्या की वारदात में शामिल 20 हजार के तीन इनामी भी शामिल हैं। इसके अलावा अभियान में खीरी से जिला बदर राकेश द्विवेदी को भी पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें