फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट-छिनैती के विरोध में शांति मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
लूट छिनैती के विरोध में सड़क में उतरे लोग
विज्ञापन

क्रासर
आगाज फाउंडेशन के बैनर तले निकाला शांति मार्च
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद । शहर में महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध, लूट, राहजनी, छिनैती के मामलों में बढ़ोत्तरी के विरोध में शुक्रवार को आगाज फाउंडेशन के तत्वावधान में एक शांति मार्च निकाला गया। शांति मार्च शहीद वाल सिविल लाइंस बस अड्डे के सामने से सुभाष चैराहे तक गया। इसका नेतृत्व हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की पूर्व उपाध्यक्ष अनुराधा सुंदरम् ने किया।
विज्ञापन

शहीद वाल से शुरू हुई पदयात्रा नेताजी सुभाष चंद बोस चैराहे पर पहुंचकर सभा में परिवर्तित हो गई। यहां नेताजी की प्रतिमा का माल्यार्पण के बाद शहर में बढ़ती लूट, राहजनी व छिनैती की घटनाओं पर चिंता जताई गई। शांति मार्च में शाहगंज बारवारी दुर्गा पूजा कमेटी से भास्कर मुखर्जी, सरदार गुरप्रीत सिंह, सोहबतिया बाग बारवारी से तमाल घोष, प्रीतम नगर बरवारी से अमित बनर्जी, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अफजल दुर्रानी, गवर्निंग कौंसिल बलवंत सिंह, रवि ओम आनंद, हरीश सिंह सोनू, जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व कार्यकारिणी सदस्य पवन शंकर श्रीवास्तव के अलावा अधिवक्ता आशुतोष त्रिपाठी, स्वतंत्रता सेनानी मोहित बनर्जी स्मृति समिति के सचिव गौतम कुमार बनर्जी, रवि श्रीवास्तव, क्षितिज चैहान, रिवोह से हरदीप कौर, ‘आरंभ’ संस्था से रितिका अवस्थी, किंशुक चक्रवर्ती, बंगाली सोशल एंड कल्चरल असोसिएशन से देवराज चटर्जी शामिल थे। संचालन संस्था की सचिव सुदीपा मित्रा ने किया। धन्यवाद ज्ञापन उत्तम कुमार बनर्जी ने किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें