फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साथ उठे दो जनाजे, जार-जार रोए लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
साथ उठे दो जनाजे, जार-जार रोए लोग
विज्ञापन


नैनी में एक्सीडेंट में हुई थी चचेरे भाइयों की मौत
घरवालों की चीत्कार से रानीमंडी में मचा रहा कोहराम

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। अतरसुइया के रानीमंडी में रविवार दोपहर एक साथ दो चचेरे भाइयों के जनाजे उठे, तो वहां मौजूद हर शख्स की आंखें नम हो गईं। परिवार के लोगों की चीत्कार से कोहराम मचा रहा। उनकी हालत देख आसपास के लोग भी अपने आंसू रोक नहीं पाए। चचेरे भाइयों सनी और इरफान की शनिवार देर रात नैनी में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी। दोपहर बाद दोनों के शव करेली स्थित कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किए गए। इस दौरान हजारों लोगों की भीड़ जमा रही।
रानीमंडी, शम्दाबाद में रहने वाले इरफान(18) पुत्र अनवार और सनी(25) पुत्र समी अहमद चचेरे भाई थे। सनी दो दिन पहले ही सऊदी अरब से लौटा था। नौ मार्च को उसका निकाह होना था जबकि रविवार को उसकी सगाई तय थी। शादी का कार्ड बांटने ही वह इरफान और एक रिश्तेदार अज्जू को लेकर नैनी गया था। इरफान और सनी एक बाइक पर थे जबकि अज्जू दूसरी बाइक से था। नैनी में जेल रोड चौकी के पास रात करीब 11.30 बजे डिवाइडर से बाइक टकराने के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। घरवालों के कहने पर पुलिस ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही दोनों के शव उन्हें सौंप दिए। रविवार को सुबह से ही ढंाढस बंधाने वालों का तांता लगा रहा। एक साथ दोनों के जनाजे उठे तो घरवालों की चीत्कार से कोहराम मच गया। आसपास के लोग भी अपने आंसू रोक नहीं पा रहे थे। दोपहर बाद करेली के काला डंाडा कब्रिस्तान में दोनों के शव सुपुर्दे खाक किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मरते दम तक नहीं छूटा साथ
इरफान और सनी आपस में चचेरे भाई थे। दोनों के परिवार एक ही छत के नीचे रहते थे। उम्र में बहुत फासला न होने की वजह से दोनों की खूब बनती थी। दो साल पहले सनी सऊदी अरब चला गया लेकिन दोनों की बातचीत होती रही। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि सनी एक तारीख को लौटा था। इसके बाद से दोनों साथ-साथ ही रहते थे। रविवार को घर के बाहर जुटे लोगों में यही चर्चा रही कि मरते दम तक दोनों का साथ नहीं छूटा। हर वक्त साथ रहने वाले इरफान और सनी के शव साथ में ही सुपुर्दे खाक भी किए गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें