फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्क्यू में नहीं लगा डूबे ऑटो चालक का सुराग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। रविवार को कोतवाली पुलिस ने जल पुलिस के माध्यम से होली के दिन गंगा में डूबे ऑटो चालक की तलाश में गंगा बैराज में रेस्क्यू अभियान चलाया मगर सफलता नहीं मिली। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को होली पर्व पर अपने दोस्तों के साथ गंगा बैराज पर नहाने के लिए गया ऑटो चालक तेज बहाव में बह गया है। रविवार को कोतवाली पुलिस ने एसडीआरएफ व जल पुलिस के माध्यम से गंगा में रेस्क्यू अभियान चलाया, मगर सफलता नहीं मिली। आईडीपीएल चौकी प्रभारी दीपक तिवारी ने बताया कि रविवार को देरशाम तक चले तलाशी अभियान में शिवाजीनगर गली नंबर 25 निवासी सूूरज लाल पुत्र लालता प्रसाद का कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

बताया कि अंधेरा होने की वजह से अभियान को रोकना पड़ा। सोमवार को सूरज की तलाश में फिर से रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा। गौरतलब है कि बीते शुक्रवार को डूबे ऑटो चालक के मामले में परिजनों ने पुलिस पर मदद नहीं करने का आरोप लगाया था। मामले को अमर उजाला ने रविवार के अंक में प्राथमिकता से उठाया था, जिसके बाद ऋषिकेश पुलिस हरकत में आई और रविवार को एसडीआरएफ व जल पुलिस कर्मियों के साथ गंगा बैराज पर सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें