फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीओ के बेटे पर हमला, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रयागराज। कैंट के राजापुर में जमीन के विवाद में सीओ के बेटे पर जानलेवा हमला किया गया। साथ ही उनकी व उनके दोस्त की चेन भी लूट ली गई। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक अन्य की तलाश की जा रही है। हमलावर सपा के पूर्व विधायक के करीबी हैं।
विज्ञापन

कर्नलगंज के अवधपुरी कॉलोनी निवासी पीयूष ओझा के पिता कुलभूषण ओझा सीओ हैं। वह जिले में भी तैनात रह चुके हैं। पीयूष ने पुलिस को बताया है कि उन्होंने राजापुर स्थित जमीन का इकरारनामा ननकऊ से किया था। 21 की दोपहर वह अपने दोस्त टिंकू के साथ इसी जमीन पर नींव खुदवाने लगे। आरोप है कि इसी दौरान कल्लू उर्फ रामचंद्र अपने भाइयों शिवबाबू व रामबाबू व 10-15 अज्ञात साथियों के साथ असलहों से लैस होकर वहां आकर गालीगलौज करने लगा। विरोध पर पीयूष व उनके साथी पर लाठी डंडों से हमला बोल दिया। साथ ही 55 हजार रुपये व दोनों की चेन छीनकर फायरिंग भी की। सूचना पर पुलिस पहुंची तो आरोपी उससे भी भिड़ गए। हालांकि पुलिस ने रामबाबू व रामचंद्र को गिरफ्तार कर लिया। दोनों सपा के एक पूर्व विधायक के करीबी बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें