फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से 80 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बेखौफ बदमाशों ने दिनदहाड़े फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी को तमंचा सटाकर 80 हजार रुपये लूट लिए। बदमाश वारदात को अंजाम देने के बाद भाग निकले। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने लुटेरों की घेराबंदी का प्रयास किया, लेकिन कामयाब नहीं मिली। कर्मचारी ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

इलाहाबाद जनपद के मऊआइमा थाना क्षेत्र के सिकंदरा निवासी सतीश यादव भारत फाइनेंस कंपनी में कलेक्शन अभिकर्ता के पद पर कार्यरत है। फाइनेंस कंपनी का बकाया वसूलने के लिए मंगलवार को बाइक से वह पट्टी गया था। यहां से रुपये वसूलने के बाद मऊआइमा के लिए निकल पड़ा। रानीगंज-पट्टी मार्ग पर प्रेमनगर मोड़ के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे ओवरटेक कर रोक लिया। जब तक वह कुछ समझ पाता तब तक बदमाशों ने उसके बैग में रखे 80 हजार रुपये लूट लिए। सतीश ने विरोध का प्रयास किया तो बदमाशों ने उसे पीटते हुए गोली मारने की धमकी दी। लुटेरों के भागने के बाद सतीश ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची डायल 100 ने छानबीन करने के बाद बदमाशों की तलाश में अभियान चलाया, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। एसओ रानीगंज ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें