फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दागी पुलिस कर्मी नपेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुखबिर की हत्या कराने वाले क्राइम ब्रांच के दागी नपेंगे
विज्ञापन

0 आईजी की चिट्ठी के बाद कप्तान ने खंगाली दागियों की कुंडली
0 क्राइम ब्रांच, स्वाट्स और साइबर सेल में बड़े फेरबदल के संकेत
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
मुखबिर रवि पासी की हत्या के बाद थाना प्रभारी से लेकर आईजी तक के अफसर परेशान हैं। अधिकांश अफसरों का कहना है कि इस तरह तो पुलिस की कोई भी व्यक्ति मदद करने को तैयार नहीं होगा। धीरे-धीरे मुखबिरों का पुलिस से विश्वास कम होता जा रहा है। कई मुखबिर ने अपने मोबाइल नंबर स्विच आफ कर दूसरे नंबर एक्टिव करा लिए हैं।
माफिया अतीक अहमद के शूटर जुल्फिकार उर्फ तोता को गिरफ्तार कराने के लिए रवि पासी ने मुखबिरी की थी। रवि और तोता का घर पास-पास है। करीब एक सप्ताह की रेकी के बाद तोता को धूमनगंज थाने की पुलिस ने क्राइम ब्रांच की मदद से गिरफ्तार कर लिया था। यह जानकारी तोता के साथियों को क्राइम ब्रांच के एक पुलिसकर्मी के माध्यम से मिल गई थी। उसी के बाद तोता ने रवि पासी की हत्या की साजिश रची और उसको पिछले सप्ताह पांच गोली मारकर मौके पर ही ढेर कर दिया गया था।
विज्ञापन

यह जानकारी पुलिस अधिकारियों को हो गई है। मुखबिर की जानकारी देने वाले क्राइम ब्रांच के पुलिसकर्मी का पता भी लगा लिया गया है। इसी के साथ साथ दागी दो दरोगा और 12 सिपाहियों का भी पता लगा लिया है। इनकी सत्यनिष्ठा पुलिस हित के स्थान पर माफिया और बदमाशों के पक्ष में है। एसपी क्राइम और आईजी की ओर से इस बारे में उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट सौंप दी गई है। इसके आधार पर जनवरी के पहले सप्ताह में कार्रवाई के संकेत मिले हैं।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के दागी पुलिसकर्मियों का पता लगा लिया है। जल्द ही उनके खिलाफ कार्रवाई की जानी है। स्वाट्स, साइबर सेल और क्राइम ब्रांच की विंग में संदिग्ध पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण भी होगा। -आकाश कुलहरि, एसएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें