फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह कर हाईकोर्ट आई लड़की को ले गए घर वाले

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेम विवाह कर हाईकोर्ट आई लड़की को उठा ले गए परिजन
विज्ञापन

अधिवक्ता ने लड़की के पिता समेत कई के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
इलाहाबाद। जार्जटाउन चौराहे के पास सात सितंबर को एक अधिवक्ता पर हमला कर अलीगढ़ से आई एक युवती को उठा लिया गया। लड़की के पिता के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कराया गया है। युवती प्रेम विवाह कर हाईकोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगाने आई थी।
विज्ञापन

अलीगढ़ के अतरौली थाना क्षेत्र के खत्री पाड़ा इलाके के रहने वाले राकेश की बेटी रश्मि (परिवर्तित नाम) ने भागकर दूसरे धर्म के लड़के से प्रेम विवाह किया था। राकेश इस शादी के खिलाफ थे। रश्मि लड़के साथ भागकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगाने के लिए आई थी। एडवोकेट विकास श्रीवास्तव इस मामले को देख रहे हैं। उनका आरोप है कि सात सितंबर को रश्मि उनके जूनियर के साथ हाईकोर्ट आ रहीं थीं, तभी हमला कर दिया गया। हमला करने वाले रश्मि को उठा ले गए। एसओ जार्जटाउन पंकज सिंह ने बताया कि इस मामले में लड़की के पिता राकेश गुप्ता, वकील केके उपाध्याय तथा पांच छह अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें