फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेंपो चालक ने उड़ाया पर्स, खलासी समेत पकड़ा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
टेंपो चालक ने उड़ाया पर्स, खलासी समेत पकड़ा गया
विज्ञापन

एंटी रोमियो स्क्वायड के सिपाहियों ने दौड़ाकर पकड़ा
इलाहाबाद। सिविल लाइंस में हनुमान मंदिर के पास टेंपो चालक ने वाराणसी से आए व्यक्ति का पर्स उड़ा दिया। पता चलते ही एंटी रोमियो स्क्वायड के सिपाहियों ने दौड़ाकर टेंपो चालक और खलासी को पकड़ लिया। पर्स बरामद होने के बाद दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

वाराणसी के रहने वाले राजेंद्र अवस्थी किसी काम से इलाहाबाद आए थे। चार अक्टूबर को वह टेंपो से हनुमान मंदिर के पीछे वाली सड़क पर उतरे। पैसे देने के लिए जैसे ही हाथ डाला, देखा तो पर्स गायब था। टेंपो चालक ने तेजी से गाड़ी आगे बढ़ा दी। तब राजेंद्र को अहसास हुआ कि उन लोगों ने ही पर्स चुराया है। वह चिल्लाते हुए टेंपो के पीछे भागे। आगे एंटी रोमियो स्क्वायड की गाड़ी खड़ी हुई थी। हेड कांस्टेबिल पारसनाथ ने पीछा कर टेंपो को पकड़ लिया। ड्राइवर सद्दाम निवासी जानसेनगंज और खलासी मो. इरफान निवासी राजापुर को गिरफ्तार कर लिया गया। उनके पास से पर्स बरामद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें