फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनासा गोलीकांड: पुलिस ने तीन लोगों को उठाया

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक को गोली मारने के मामले में तीन लोग हिरासत में लिए गए
विज्ञापन

पनासा में बंटवारे को लेकर मारी गई थी बीटेक छात्र को गोली
करछना(ब्यूरो)। क्षेत्र के पनासा गांव में गुरुवार रात जमीन के बंटवारे में गोली मारकर घायल किए गए बीटेक छात्र रवि पांडेय की हालत चिंताजनक बनी हुई है। उसका एसआरएन अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने आरोप के आधार पर करीब तीन लोगों को हिरासत में लिया है। इनसे पूछताछ की जा रही है।
गौरतलब है कि करछना थाना क्षेत्र के पनासा गांव निवासी मातांबर पांडेय के तीन बेटे थे। जिसमें सबसे बड़े सभाजीत पांडेय, फिर टुनटुन पांडेय और सबसे छोटे पप्पू पांडेय थे। जिसमें पप्पू पांडेय की काफी पहले मौत हो चुकी है। सभाजीत व टुनटुन दोनों अपने परिवार के साथ पनासा गांव में ही रहते हैं। सभाजीत पांडेय ने अपना अलग मकान बना लिया है। पुराने मकान में बंटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद चला आ रहा है। हालांकि हफ्ते भर पहले ही दोनों पक्षों को थाने बुलाकर पुलिस समझौता कराया गया था, लेकिन गुरुवार शाम को किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। इसी बीच गोली भी चलने लगी। इसमें गोली सभाजीत के लड़के रवि को गोली लग गई। जिससे वह जमीन पर गिर पड़ा। परिजन उसे नजदीक के अस्पताल ले गए। जहां से उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सभाजीत ने पिता मातांबर पांडेय और भतीजे शेष कुमार, शैलेष, भूपेंद्र, किशन सहित फूलकली, अंजू देवी आदि के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने दो महिला और मातांबर को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....................................................................................
किशोरी ने लगाई फांसी, मौत
करछना(ब्यूरो)। थाना क्षेत्र के बोधा का पुरा बरांव में एक नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी। बोधा का पुरा निवासी राम कैलाश आदिवासी की तीन बेटियां थीं। बताया जाता है कि दूसरे नंबर की बेटी छोटी (15) को मां ने भोर में गेहूं काटने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। मां अकेले ही खेत चलने गई। जब मां वापस घर लौटी तो वह फंदे से लटकी मिली। घटना से घर में कोहराम मच गया। जानकारी 100 डायल पर दी गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। राम कैलाश बाहर जाकर नौकरी करता है। बेटी की फांसी पर झूलने की खबर दी गई है।
.........
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें