फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेने के दोनों आरोपी रेल अफसर हुए सस्पेंड

विज्ञापन
विज्ञापन
सभी केंद्र
विज्ञापन

00000000000000

रिश्वत लेने के आरोपी दोनों रेल अफसर हुए सस्पेंड
0 नौ मार्च को सीबीआई ने रिश्वत लेते पकड़ा था रंगे हाथ
0 एनसीआर जीएम ने की निलंबन की कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। सीबीआई द्वारा रिश्वत लेने के आरोप में पकड़े गए दोनों अफसरों को रेलवे ने निलंबित कर दिया है। बुधवार को यह कार्रवाई उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) प्रशासन द्वारा की गई। इसके अलावा इस मामले में विभागीय रिपोर्ट भी रेलवे बोर्ड को भेज दी गई है।
विज्ञापन

शनिवार नौ मार्च को सीबीआई की टीम ने एनसीआर के इलाहाबाद मंडल में तैनात सीनियर डीएसटीई नीरज पुरी गोस्वामी और डीएसटीई पीके सिंह को 10 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों ट्रैप किया था। इन पर आरोप था कि रेलवे के सिग्नल एंड टेलीकाम के इन अफसरों ने पहले बिना काम हुए ही मेजरमेंट बुक (एमबी) भर दी और फर्जी एमबी के आधार पर ठेकेदार को 12 लाख रुपये का भुगतान कर दिया। एडवांस किए गए भुगतान के एवज में यह 10 लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। इस मामले में सीबीआई की एंटी करप्शन ब्रांच ने मुकदमा दर्ज जांच भी शुरू की। दोनों अफसर जेल भी भेजे जा चुके हैं। इस बीच एनसीआर के महाप्रबंधक राजीव चौधरी के बाहर होने की वजह से दोनों अफसरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई नहीं की जा सकी थी। मंगलवार को जीएम के सामने अफसरों ने सीबीआई द्वारा की गई कार्रवाई के बारे में अवगत कराया। बुधवार को महाप्रबंधक एनसीआर ने दोनों अफसरों को सस्पेंड कर दिया। एनसीआर के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें