फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिविल लाइंस में दुकान में घुसकर दुकानदार की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान में घुसकर दुकानदार की हत्या
विज्ञापन

सिविल लाइंस की घटना, चाकू के कई वार किए, सीसीटीवी में दिखा कातिल
पैसों के लेन देन में हत्या का शक, पुलिस ने कई को उठाया, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। सिविल लाइंस में वाल्मीकि चौराहे पर बुधवार की शाम परचून की एक बड़ी दुकान के अंदर घुसकर कातिल ने बुजुर्ग दुकानदार की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। दुकानदार पर कई वार किए गए थे। जब तक लोग वहां पहुंचते, हत्यारा भाग निकले थे। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज में कातिल दिखा है। माना जा रहा है कि उसके साथ भी कोई था। अगल-बगल के सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए जा रहे हैं। अब तक की जांच से पता चला है कि हत्या पैसों के लेन देन को लेकर हुई है। कुछ लोगों को पुलिस ने उठाया है। पूछताछ की जा रही है। मृतक के भाई शशि ने देर रात सिविल लाइंस थाने में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
कटरा के रहने वाले सुशील साहू (60) की सिविल लाइंस में वाल्मीकि चौराहे पर परचून की दुकान है। सुशील और उनका भाई श्याम दुकान पर बैठते थे। बुधवार को भी दोनों भाई दुकान पर थे। दोपहर में करीब दो बजे श्याम किसी काम से बाहर निकल गए। उसके बाद सुशील अकेले थे। शाम को चार बजे के बाद कातिलों ने दुकान में घुसकर उन पर हमला किया और चाकू घोंपकर उनकी हत्या कर दी और वहां से भाग निकले। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची तो सुशील को तुरंत एसआरएन अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उनकी शिनाख्त की गई। सूचना मिलते ही घर वाले मौके पर पहुंच गए। कई घंटों की बातचीत के बाद पता चला कि सुशील की पैसों के लेन देन को लेकर कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। कई बार झगड़ा भी हो चुका था। एसपी सिटी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि सुशील की दुकान में सीसीटीवी लगा हुआ है। उसमें घटना के समय एक व्यक्ति दुकान में प्रवेश करता और निकलता दिखाई दे रहा है। इस बात की भी संभावना है कि उसके साथ उसका साथी भी था। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी देखे जा रहे हैं। जल्द ही स्पष्ट हो जाएगा। दुकानदार के परिवार वाले भी सिर्फ यही बता रहे हैं कि कुछ लोगों से पैसों का विवाद चल रहा था। जिनके नाम बताए गए हैं। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी का रो रोकर बुरा हाल
प्रयागराज। कटरा के रहने वाले सुशील साहू की तीन बेटियां हैं। तीनों की शादी हो चुकी है। पत्नी का रो रोकर बुरा हाल था। तीनों भाइयों का भी कहना था कि पैसों को लेकर विवाद में हत्या हो सकती है, इसकी कल्पना नहीं की जा सकती। रिश्तेदार और परिजनों का कहना था कि सुशील हंसमुख व्यक्ति थे। उनका कभी किसी से विवाद नहीं होता था।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें