फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतान न होने से परेशान युवक ने लगाई फांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
संतान न होने से परेशान युवक ने लगाई फांसी
विज्ञापन

विवाह के दस वर्ष बाद भी संतान न होने से था परेशान
प्रयागराज। शादी के दस वर्ष बाद भी संतान न होने से परेशान एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। चचेरे भाई ने उसे फांसी पर लटका देख पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। फंदे से उतारकर शव को उसने पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक थाना खुल्दाबाद के चकिया निवासी महेश कुमार 33 वर्ष पुत्र रामदुलारे चौक स्थित एक नमकीन फैक्ट्री में काम करता था। करीब दस वर्ष पूर्व उसका विवाह खीरी निवासी दिलासी देवी से हुआ था। शादी के इतने वर्ष बीत जाने के बाद भी उनके कोई संतान नहीं हुई। इसको लेकर महेश काफी परेशान रहता था। सोमवार सुबह पत्नी समेत उसके भाई खीरी में एक शादी में शामिल होने चले गए थे। इसी बीच कमरे में लगे चूल्ले में रस्सी का फंदा बनाकर महेश ने फांसी लगा ली। थोड़ी देर बाद उसका चचेरा भाई भगवानदीन घर पहुंचा। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तब उसे अनहोनी की आशंका हुई। पड़ोसी की छत से वह घर के भीतर पहुंचा और अंदर झांककर देखा तब महेश फांसी पर लटकता नजर आया। यह देख भगवानदीन घबड़ा गया। उसने बाहर निकलकर खुल्दाबाद पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर रोशन लाल के मुताबिक परिजनों का कहना है कि महेश शादी के बाद भी संतान न होने से दुखी रहता था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें